फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MP candidate list 2018: maya singh is not in BJP ticket list

मध्यप्रदेश: भाजपा ने काटे तीन मंत्रियों सहित कई विधायकों के टिकट, दो सांसदों को रण में उतारा

Fri, 02 Nov 2018 04:29 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
BJP MP candidate list 2018: maya singh is not in BJP ticket list
मध्यप्रदेश भाजपा उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कुल 177 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। इस लिस्ट में कुछ दिग्गजों के नाम नहीं हैं। इन्हीं में एक नाम है राज्य मंत्री माया सिंह , जिनका टिकट काटा गया है। इस बार उनकी जगह ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है। इसके अलावा 25 से ज्यादा विधायकों के टिकट भी काटे गए हैं। 

विज्ञापन

माया सिंह के अलावा जल संसाधन मंत्री हर्ष सिंह का टिकट भी काटा गया है। वह सतना की रामपुर बघेलान सीट से विधायक थे। यहां उनकी जगह विक्रम सिंह को टिकट दिया गया है। पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार की जगह सांची से उनके बेटे मुदित शेजवार को टिकट मिला है। हालांकि वह रायसेन से विधायक हैं। यानि 4 दिग्गजों को टिकट नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


व्यापमं घोटाले में आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत सिरोंज से उम्मीदवार बनाया गया है। बाबूलाल गौर की सीट गोविंदपुरा को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अधिकतर मंत्रियों को टिकट दिया गया है। ये नाम हैं- भूपेन्द्र सिंह (खुरई), नरोत्तम मिश्रा (दतिया), यशोधरा राजे सिंधिया (शिवपुरी), गोपाल भार्गव (लहरी), राजेन्द्र शुक्ल (रीवा), संजय पाठक  (विजयराघगढ़), विश्वास सारंग (नरेला), उमाशंकर गुप्ता (भोपाल  दक्षिण पश्चिम), गौरीशंकर बिसेन (बालाघाट), पारस जैन (उज्जैन उत्तर), सुरेंद्र पटवा (भोजपुर), रामलाल (सिलवानी), दीपक जोशी
(हाटपिपल्या) 

इसके अलावा दो सांसदों को भी टिकट दिया गया है। नागौद से नागेंद्र सिंह नागौर और आगर से मनोहर ऊंटवार को टिकट दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed