{"_id":"5be3eae7bdec22694e6b7ee4","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-bjp-releases-third-list-of-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, आकाश विजयवर्गीय और कृष्णा गौर को भी टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: भाजपा ने जारी की तीसरी सूची, आकाश विजयवर्गीय और कृष्णा गौर को भी टिकट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
BJP
- फोटो : BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दिन जहां कांग्रेस ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची जारी की थी, वहीं आज भाजपा ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की। इस सूची में 32 उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची में इंदौर की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया गया है। इस तरह भाजपा ने अब तक 215 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
इंदौर 3 से कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट दिया गया है। इस सूची में सुमित्रा महाजन के बेटे का नाम नहीं है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे का भी सूची में नाम नहीं है। बता दें कि पहली दो सूची में इंदौर की सीटों पर कोई फैसला नहीं हुआ था। कैलाश विजयवर्गीय और सुमित्रा महाजन के बीच अपने बेटों को टिकट दिलाने को लेकर संग्राम मचा हुआ था। आज जब सूची आई तो इसमें कैलाश के बेटे का भी नाम है।
वहीं, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर को टिकट दिया गया है। वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल गौर ने कृष्णा गौर को टिकट दिलाने के लिए जमीन आसमान एक कर दिया था और टिकट न मिलने की सूरत में निर्दलीय लड़ाने की भी तैयारी कर ली थी। उन्होंने नामांकन फॉर्म तक भर लिया था। पहली दो सूची में भाजपा ने इस सीट को होल्ड पर रखा था।
वहीं, इंदौर 2 से रमेश मेंदोला को टिकट दिया गया है। उनके टिकट को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन आलाकमान ने आखिर उनके नाम पर मुहर लगा दी। इंदौर 1 से सुदर्शन गुप्ता, इंदौर 4 से मालिनी गौड़ और इंदौर 5 से महेंद्र हार्डिया को टिकट मिला है।

BJP releases the third list of candidates for #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/ZLN6IayfUz
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2018