{"_id":"5be42de0bdec22695873cc33","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-amar-ujala-satta-ka-semifinal-in-panna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का सेमीफाइनल: पन्ना के नेता आरोप-प्रत्यारोप में उलझे, खो गए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का सेमीफाइनल: पन्ना के नेता आरोप-प्रत्यारोप में उलझे, खो गए मुद्दे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी संग्राम तेज हो गया है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा पन्ना। संवाददाता वैभव कुमार ने जनप्रतिनिधियों से बात कर हालात का जायजा लिया।
उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि पन्ना के जनप्रतिनिधि क्या कहते हैं और जनता की क्या राय है।
भाजपा जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम ने कहा- कांग्रेस पैराशूट उम्मीदवार उतार रही है, कांग्रेस नेताओं के पास चुनाव लड़ने का माद्दा नहीं बचा। हमने यहां इंजीनियरिंग कॉलेज खोला, पन्ना को मिनी स्मार्ट सिटी बनाया, अस्पताल का निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
ई टेंडरिंग घोटाले के आकोप पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। साथ ही कहा कि डायमंड पार्क इंदौर चला गया है, लेकिन पेंडिंग है, पर वह पन्ना में ही बनेगा।
कांग्रेस नेता मृगेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस ने ई टेंडरिंग का मामला विधानसभा में उठाया है। इस सरकार में कोई काम नहीं हुए हैं। एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि पन्ना में डायमंड पार्क बनना था पर नहीं बना। 15 साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कहते है्ं कि इन दोनों की मंशा सही नहीं है। हमारी सरकार यूपी में रही है, उसी के आधार पर हम यहां लड़ रहे हैं। पेशे से पत्रकार संजय सिंह कहते हैं- 5 साल सब गायब रहे, अब सब टिकट की आस में हैं, इसलिए टिकट की घोषणा में देरी हो रही है।