फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly elections 2018: Shivraj singh to contest from Budhni

कांग्रेस-भाजपा के मुख्यमंत्री पद के चेहरों में से सिर्फ शिवराज लड़ेंगे चुनाव!

Sun, 04 Nov 2018 10:22 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly elections 2018: Shivraj singh to contest from Budhni
Shivraj Singh Chouhan

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही तय हो गया कि शिवराज सिंह चौहान ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में लड़ेंगे। कांग्रेस के मुख्य चेहरे और मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे दोनों लोकसभा सांसद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सत्तारुढ़ दल भाजपा ने आगे रहते हुए अपने 177 विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची शुक्रवार सुबह जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फिर से उनके गृह जिले सीहोर की बुधनी सीट से मैदान में उतारा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ प्रदेश की छिंदवाड़ा और ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा सीट से सांसद हैं।  
विज्ञापन


शिवराज चौहान सबसे पहले बुधनी से 1990 में विधायक चुने गए थे लेकिन इसके बाद 1991 में अटल बिहारी वाजपेयी के विदिशा लोकसभा सीट छोड़ने के कारण वहां हुए उपचुनाव में जीतकर सांसद बने थे। इसके बाद चौहान 1996, 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव विदिशा से लगातार जीतते रहे। साल 2005 उनके लिए बदलाव लेकर आया जब उन्हें मध्यप्रदेश में बाबूलाल गौर को हटाकर मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2006 में अपनी पुरानी सीट बुधनी से उपचुनाव जीतकर वह प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौहान ने लगातार 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में बुधनी सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। और अब 2018 के विधानसभा चुनाव, जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहा जा रहा है, में भाजपा ने एक बार फिर उन्हें बुधनी से उम्मीदवार घोषित किया है।

चौहान ने 2006 में बुधनी में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को 36,000 मतों से, 2008 में कांग्रेस के महेश सिंह राजपूत को 41,000 मतों और 2013 में कांग्रेस के महेन्द्र सिंह चौहान को 84,000 हजार मतों के अंतर से पराजित किया था।


इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने अपने प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल को भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। आप ने अग्रवाल को प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिये अपना चेहरा भी घोषित किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed