{"_id":"5be41a61bdec226988376bed","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-satyavrat-chaturvedi-son-nitin-files-nomination-on-sp-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे सपा में शामिल, राजनगर से भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे सपा में शामिल, राजनगर से भरा पर्चा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 08 Nov 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
नितिन चतुर्वेदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में टिकट वितरण के बाद टिकट दावेदारों में असंतोष उपजा है। कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ कर दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया है। ऐसे में छतरपुर कांग्रेस में बगावत हो गई है। वरिष्ठ नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बेटे नितिन चतुर्वेदी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हालांकि, सत्यव्रत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है।
नितिन चतुर्वेदी ने राजनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया है। नितिन चतुर्वेदी कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे।
सत्यव्रत चतुर्वेदी नितिन चतुर्वेदी के नामांकन पत्र दाखिल भरने के दौरान खुद मौजूद रहे। इस मौके पर सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा, "कांग्रेस 15 साल से गलती दोहरा रही है। इसलिए अन्याय के खिलाफ जनता की अदालत में जाऊंगा।"
विज्ञापन
नितिन चतुर्वेदी के लिए चुनाव प्रचार के सवाल पर सत्यव्रत चतुर्वेदी ने यह कहा, "पिता के रूप में जितना सहयोग होगा वह करूंगा।"
सत्यव्रत चतुर्वेदी संभाग के बड़े ब्राह्मण नेता हैं। वे मध्यप्रदेश में विधायक, मंत्री और सांसद रह चुके हैं। ऐसे में उनके अपने बेटे के समर्थन में उतर आना कांग्रेस के प्रचार अभियान को नुकसान पहुंचा सकता है।
सात नवंबर दिवाली की रात कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। सूची जारी होने के कुछ ही देर बाद पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे।
विज्ञापन
Maine Congress nahi chorri hai aur na hi Congress ki vichaar dhara. Agar Congress ne 15 saal tak koi galti ki aur uss galti ko doharaya ja raha hai toh anyay karna jitna bada paap hai utna hi bada paap anyay sehna hai: Senior Congress leader Satyavrat Chaturvedi #MadhyaPradesh pic.twitter.com/uIQdXvM3LB
— ANI (@ANI) November 8, 2018