{"_id":"5bdc29cdbdec227eda03129f","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-2018-highlights-of-bjp-list-for-mp-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, जानिए बड़ी बातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, जानिए बड़ी बातें
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भाजपा उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। दिल्ली में गुरुवार देर रात हुई बैठक के बाद आज सुबह नामों की सूची जारी की गई। इस बार भाजपा ने चार मंत्रियों के टिकट काटे हैं। कुछ सीटों को अभी होल्ड पर रखा गया है। 53 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान होना बाकी है। जानिए क्या खास रहा इस सूची में, किसका पत्ता कटा, किसे मिला टिकट।
-कुल 177 उम्मीदवारों के नामों का एलान, 53 नामों की सूची बाकी।
- 4 मंत्रियों के टिकट काटे। माया सिंह, हर्ष सिंह, गौरीशंकर शेजवार, सूर्यप्रकाश मीणा को टिकट नहीं।
-इनकी जगह क्रमश: सतीश सिकरवार, विक्रम सिंह, मुदित शेजवार और मुकेश टंडन को टिकट मिला।
-इसके अलावा 32 विधायकों के टिकट भी काटे गए।
-2 सांसदों को मिला टिकट। खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह को नागौद से, देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर से टिकट मिला।
-सीएम शिवराज सिंह बुधनी से चुनाव लड़ेंगे।
-दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ से भूपेंद्र रघुवंशी को टिकट।
-शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लड़ेंगी।
-दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के गढ़ चुरहट से शरदेंदु तिवारी को टिकट।
-कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से चौ. चंद्रभान सिंह को टिकट।
-मंत्री ललिता यादव की सीट बदली, चांदला से आरडी प्रजापति का टिकट कटा।
-बाबूलाल गौर की सीट गोविंदपुरा का टिकट होल्ड।
-इंदौर के टिकट भी होल्ड पर।
मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन उसका रास्ता आसान नहीं है।
11 दिसंबर को मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे। इस दिन जनता का फैसला सामने आएगा और 2019 के चुनाव का माहौल तैयार होगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे बेहद अहम होंगे जो बताएंगे कि 2019 में गठबंधन और चुनाव रणनीतियों की क्या सूरत होगी।