फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP MP candidates list 2018: BJP releases first list, know big things

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, जानिए बड़ी बातें 

Fri, 02 Nov 2018 04:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
BJP MP candidates list 2018: BJP releases first list, know big things
मध्यप्रदेश भाजपा उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया। दिल्ली में गुरुवार देर रात हुई बैठक के बाद आज सुबह नामों की सूची जारी की गई। इस बार भाजपा ने चार मंत्रियों के टिकट काटे हैं। कुछ सीटों को अभी होल्ड पर रखा गया है। 53 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान होना बाकी है। जानिए क्या खास रहा इस सूची में, किसका पत्ता कटा,  किसे मिला टिकट। 
विज्ञापन


-कुल 177 उम्मीदवारों के नामों का एलान, 53 नामों की सूची बाकी। 

- 4 मंत्रियों के टिकट काटे। माया सिंह, हर्ष सिंह, गौरीशंकर शेजवार, सूर्यप्रकाश मीणा को टिकट नहीं।

-इनकी जगह क्रमश: सतीश सिकरवार, विक्रम सिंह, मुदित शेजवार और मुकेश टंडन को टिकट मिला। 
 
-इसके अलावा 32 विधायकों के टिकट भी काटे गए। 

-2 सांसदों को मिला टिकट। खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह को नागौद से, देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर से टिकट मिला।

-सीएम शिवराज सिंह बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। 

-दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ से भूपेंद्र रघुवंशी को टिकट।

-शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लड़ेंगी। 

-दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह के गढ़ चुरहट से शरदेंदु तिवारी को टिकट।  

-कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से चौ. चंद्रभान सिंह को टिकट।

-मंत्री ललिता यादव की सीट बदली,  चांदला से आरडी प्रजापति का टिकट कटा। 

-बाबूलाल गौर की सीट गोविंदपुरा का टिकट होल्ड।

-इंदौर के टिकट भी होल्ड पर। 

मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है। सीएम शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन उसका रास्ता आसान नहीं है।  
विज्ञापन


11 दिसंबर को मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे। इस दिन जनता का फैसला सामने आएगा और 2019 के चुनाव का माहौल तैयार होगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे बेहद अहम होंगे जो बताएंगे कि 2019 में गठबंधन और चुनाव रणनीतियों की क्या सूरत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed