फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Congress face workers protest after ticket distribution

टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में बगावत, संजय शुक्ला और कमलेश खंडेलवाल ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 08 Nov 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Thu, 08 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Congress face workers protest after ticket distribution
संजय शुक्ला, कांग्रेस के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस की चौथी लिस्ट आते ही पार्टी के उम्मीदवारों ने बागी तेवर दिखा दिए हैं। इंदौर में विरोध प्रदर्शन हुआ है। प्रिती गोलू अग्निहोत्री को इंदौर की एक नंबर विधानसभा से टिकट दिए जाने का विरोध किया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी से टिकट मिलने की आस में बैठे कमलेश खंडेलवाल ने कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का पुतला फूंका है। कमलेश समर्थकों ने बावरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बावरिया पर पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


कमलेश खंडेलवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बैठने के लिए 10 करोड़ का ऑफर दिया गया था। 

इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया पर टिकट बेचने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं बीजेपी भी टिकट वितरण के बाद बगावत के सुर उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद से भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो पार्टी के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह ने बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सीतासरन शर्मा के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस बारे में कांग्रेस नेतृत्व से बात हो गई है।
 

इससे पहले बुधवार को देर रात मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। कांग्रेस ने इस सूची में अपने कई उम्मीदवार बदल दिए हैं। 

और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें वारासिवनी से टिकट दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी में 16 और तीसरी सूची में 13 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। ये मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed