फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Amit Shah attacks rahul gandhi at balaghat rally

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018: अमित शाह ने कसा तंज, क्या राहुल बाबा ने कभी दो बैल भी जोते हैं? 

Fri, 23 Nov 2018 05:20 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: Amit Shah attacks rahul gandhi at balaghat rally
कटनी में अमित शाह का रोड शो
रैलियों के दौर के बीच मध्यप्रदेश के बालाघाट में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रैली कर कांग्रेस को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी को मोदी सरकार के साढ़े चार साल के काम का हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उनकी साढ़े चार पीढ़ी ने देश पर राज किया। क्या क्या कहा अमित शाह ने पढ़ें- 
विज्ञापन


-मध्यप्रदेश की जनता को तय करना है कि यहां किसकी सरकार बनानी है। आपने बंटाधार कांग्रेस की सरकार भी देखी है जहां बिजली का अभाव था और अब शिवराज चौहान जी ने हर गांव में, हर घर में बिजली देने का काम किया है। 
विज्ञापन


-मोदी जी के नेतृत्व में शिवराज जी को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतरी है। 

-कांग्रेस के शासन में देश में घुसपैठिये घुसते रहे हैं क्योकि उनमें उन्हें वोट बैंक दिखता था। असम में हमारी सरकार आई, हम एनआरसी लाए और 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


-राहुल बाबा किसान-किसान करते हैं। क्या राहुल बाबा ने कभी दो बैल भी जोते हैं? आपके समय में किसानों को यूरिया के लिए भी लाठी खानी पढ़ती थी।  

-राहुल बाबा आप हमारे साढ़े चार साल का हिसाब मांगते हैं, आपकी चार पीढ़ी ने देश पर राज किया। जवाहरलाल नेहरू ने, इंदिरा गांधी ने, राजीव गांधी ने, सोनिया गांधी ने और अब आप कर रहे हैं। आपने एमपी के लिए क्या किया।

-8 करोड़ गरीबों को शौचालय देने का काम मोदी जी ने किया, 13 करोड़ लोगों को मुद्रा बैंक से लोन देने का काम किया, 4 करोड़ घरों में गैस कनेक्शन देने का काम किया, किसानों को फसलों का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का काम भाजपा ने किया है। 

-आपके शासन में पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया घुसपैठ करते थे। इन्होंने उरी में हमला किया, 12 जवानों को शहीद किया, पूरा देश गुस्से में था। सर्जिकल स्ट्राइक से जवानों ने शहादत का बदला लिया, सर्जिकल स्ट्राइक समाप्त हुई, बिना कोई नुकसान उठाए हमारे जवान वापस आ गए।  


-इससे पहले इस्राइल और अमेरिका ही आतंकी हमले का बदला लेते थे। इस सूची में महान भारत का नाम जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया। करप्शन मिटाने का काम नरेंद्र मोदी जी ने किया, गरीबों को आगे बढ़ाने का काम मोदीजी ने किया, और ये हमसे सवाल करते हैं। 

अमित शाह का रोड शो

दिनभर की रैलियों के बाद अमित शाह ने कटनी में रोड शो भी किया जिसमें भारी संख्या में लोग नजर आए। उनके साथ पार्टी उम्मीदवार और कार्यकर्ता भी थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed