फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election: Amar Ujala at Panna

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा की दोनों सीट जीतने में कामयाब होगी कांग्रेस ?

Thu, 08 Nov 2018 03:12 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election: Amar Ujala at Panna
शिवराज सिंह चौहान(फाइल फोटो)

सत्ता के सेमीफाइनल के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा पन्ना। पन्ना जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। इनमें से दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। आइए जानते हैं इन सीटों पर मौजूद विधायकों के बारे में...

विज्ञापन


पवई विधानसभा सीट
पवई विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है और मुकेश नायक मौजूदा विधायक हैं। करीब 2.5 लाख वोटरों वाली इस सीट पर समाजवादी पार्टी से लेकर बीजेपी और निर्दलीय तक का कब्जा रहा है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला था। भाजपा से बृजेंद्र प्रताप सिंह तो भारतीय जनशक्ति पार्टी छोड़ कांग्रेस में आए मुकेश नायक मैदान में थे। नतीजों में नायक को 11700 वोटों के अंतर से बड़ी जीत मिली थी। 
विज्ञापन


गुनौर विधानसभा सीट
पन्ना जिले की इस सीट पर करीब 1.96 लाख वोटर हैं और महेंद्र सिंह वर्तमान में गुनौर से विधायक हैं। फिलहाल यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में गुनौर विधानसभा सीट पर भाजपा के महेंद्र सिंह और कांग्रेस के शिवदयाल के बीच टक्कर थी, लेकिन नतीजों में भाजपा उम्मीदवार ने 1337 वोटों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्ना विधानसभा सीट
मध्य प्रदेश की पन्ना सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है और यहां शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री कुसुम सिंह महदेले विधायक हैं। 2013 में पन्ना विधानसभा सीट पर भाजपा की कुसुम सिंह ने बसपा के महेंद्र पाल वर्मा को 29 हजार वोटों से शिकस्त दी थी।  इस सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है लेकिन इस बार चुनावी समीकरण बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed