फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh assembly election 2018: satta ka semifinal from Mandla MP

मंडला की जनता बोली- विधायक ने तो काम किया, पर शिवराज सरकार ने सिर्फ वादे किए

Fri, 02 Nov 2018 05:03 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh assembly election 2018: satta ka semifinal from Mandla MP
सत्ता का सेमीफाइनल
छत्तीसगढ़ के बाद अमर उजाला का चुनावी रथ मध्यप्रदेश पहुंच चुका है। अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। संवाददाता वैभव कुमार ने मंडला की जनता के सवालों को नेताओं तक पहुंचाया। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में मंडला की जनता ने अपने मुद्दे सामने रखे और नेताओं से जवाब मांगे।   
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोप

बहस में कांग्रेस जिला समिति के संजय सिंह परिहार, सपाक्स की ओर से आनंद प्रकाश तिवारी और भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर केसर ने हिस्सा लिया। संजय ने कहा कि शिवराज सरकार ने व्यापमं घोटाला किया। हमने युवाओं को रोजगार के लिए फार्म भरवाए, लोग सरकारी ऑफिस में गए लेकिन भ्रष्टाचाक के कारण कोई नतीजा नहीं निकला। भाजपा की सरकार है लेकिन मंडला में आज तक कोई काम नहीं हुआ। यहां ब्रॉडगेज लाइन भी यूपीए सरकार के दौरान हुई। उसी वक्त कमलनाथ के परिवहन मंत्री रहते मंडला जिले की सड़कों का भी उत्थान हुआ। ये जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मामले में पिछड़ा हुआ है। यहां शराबबंदी की गई लेकिन खुलेआम बिकती नजर आती है। मानव तस्करी के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसा हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई है।  
विज्ञापन


सपाक्स का नजरिया

सपाक्स नेता आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा- मैं आरोप प्रत्यारोप पर नही जाऊंगा। पार्टी चाहे केंद्र में हो या केंद्र में लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है। मंडला में कोई उद्योग नहीं है, युवा बेरोजगार ही रह गए। लोग नर्मदा किनारे रहते हैं, लेकिन पीने का पानी नहीं मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता ने कहा- रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा

बहस में शामिल जनता ने रोजगार को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। ऑटो ड्राइवर मुकेश कहते हैं- बेरोजगारी बहुत है, लोग सपरिवार बाहर नौकरी के लिए जाते हैं। नेताओं को इससे कोई मतलब नहीं है। एक रिटायरकर्मी ने कहा कि ये सिर्फ घोषणावीर सरकार है, चाहे घोषणा करवा लो, मूर्ति लगवा लो, बच्चे चप्पल चटकाते फिर रहे हैं। इस सरकार को दोबारा आना ही नहीं चाहिए। ये सरकार एसएसटी कानून लाकर भाई-भाई को बांट रही है। 

जनता ने कहा कि यहां सरकार भाजपा की है। हालांकि विधायक शिक्षित हैं, जितना हो सका उन्होंने किया है। शिवराज सरकार में रोजगार, शिक्षा पर आश्वासन ही दिए गए। मंडला में पैसा बहुत आता है लेकिन सरकार की लापरवाही के कारण जनता परेशान है। विधायक ने काम किया है लेकिन सरकार से उन्हें मदद नहीं मिल पाई। मंडला से काफी लोग बाहर जा रहे हैं, 50-60 की उम्र में लोग बाहर नौकरी के लिए जा रहे हैं। मानव तस्करी के सवाल पर एक व्यक्ति ने कहा कि कुछ समय पहले पुलिस ने कुछ लोगों को मानव तस्करी में पकड़ा था। मैंने कुछ साल पहले देखा था कि नागपुर का एक आदमी 20-22 साल की लड़कियों को किसी फैक्टरी में ले गया। 

 
भाजपा का जवाब

भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर केसर ने जनता और विपक्ष के इन सवालों पर कहा- हमने रोजगार के बहुत मौके पैदा किए हैं। महिला सशक्तिकरण किया है, लोगों को रोजगार दिया है। लोग पलायन नहीं करते, गढ़चिरौली जैसी जगहों पर बांस काटने जाते हैं, परंपरागत रूप से जाते ही हैं, रोजगार के लिए पूरे जिले से लोग जाते हों ऐसा नहीं है। मानव तस्करी का मामला 2005 में था, लेकिन वो ऐसे लोग थे जो सेवा के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को ले जाते थे। लेकिन हमने एक्शन लेकर इस पर अंकुश लगाया और लोगों को वापस लेकर आए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed