{"_id":"5bf6a214bdec22415f3d90d1","slug":"madhya-pradesh-assembly-election-2018-election-commission-trail-of-qless-app-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: चुनाव आयोग ने बनाई बड़े काम की ऐप, मतदाताओं को मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: चुनाव आयोग ने बनाई बड़े काम की ऐप, मतदाताओं को मिलेगी ये सुविधा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Nov 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Qless Mobile App
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया अभियान को देखते हुए अब चुनाव आयोग भी हाई टेक हो गया है। मतदाताओं को मतदान के दौरान लंबी कतारों से निजात दिलाने के लिए आयोग ने क्यूलेस (कतार मुक्त) नाम का मोबाइल एप्लिकेशन जारी किया है। इसकी शुरुआत प्रदेश के चार महानगरों में ट्रायल के तौर पर की गई है। यह मतदाता को वोट डालने का समय बताएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा आयोग ने मतदान का रियल टाइम डाटा पाने के लिए मत प्रतिशत नाम का ऐप जारी किया है। इसकी सहायता से पीठासीन अधिकारी मतदान प्रतिशत रियल टाइम में सीधे चुनाव आयोग को भेज सकता है। पीठासीन अधिकारी इस ऐप के माध्यम से रजिस्टर कर वोट काउंट डालता जाएगा।
विज्ञापन
ट्रायल के तौर पर हुई शुरुआत
चुनाव आयोग ने इस ऐप को ट्रायल के तौर पर शुरू किया है। शुरुआत में इस ऐप की मदद से वोट डालने की सुविधा हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर चार महानगरों के लिए यह इस बार विधानसभा चुनाव में काम करेगी। इसके लिए हर विधानसभा से पांच-पांच मतदान केंद्रों की सूची आयोग ने इन जिलों से मांगी है।
विज्ञापन
वाउचर दिखाकर होगा मतदान
ऐप डाउनलोड करके मतदाता को इस पर अपना रजिस्ट्रशन करना होगा। इसके बाद समय बताने वाला वाउचर जेनरेट होगा। मतदाता अपने समय पर मतदान केंद्र जाकर मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता को यह वाउचर बीएलओ को दिखाना होगा। ऐप के माध्यम से आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी मतदाता कतार में खड़े होने से बचने के लिए मतदान से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा आयोग ने मतदान का रियल टाइम डाटा पाने के लिए मत प्रतिशत नाम का ऐप जारी किया है। इसकी सहायता से पीठासीन अधिकारी मतदान प्रतिशत रियल टाइम में सीधे चुनाव आयोग को भेज सकता है। पीठासीन अधिकारी इस ऐप के माध्यम से रजिस्टर कर वोट काउंट डालता जाएगा।
