फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Arrested from Mumbai for making objectionable video on Shivraj, edited the old video and made it viral

मध्य प्रदेश: शिवराज पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला मुंबई से गिरफ्तार, पुराना वीडियो एडिट कर वायरल किया था

Sat, 29 Jan 2022 05:24 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Jan 2022 05:24 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस ने मुंबई से परवेज इकबाल को गिरफ्तार किया है। परवेज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर वायरल किया था।  
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Arrested from Mumbai for making objectionable video on Shivraj, edited the old video and made it viral
शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर वायरल करने वाले आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। आरोपी परवेज इकबाल मुंबई का रहने वाला है। आरोपी ने मुख्यमंत्री को दारूबाज मुख्यमंत्री समेत अन्य आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति को स्वीकृति दी है। इसमें शराब के लाइसेंस को लेकर कई तरह की छूट दी गई है। इसे लेकर मुंबई के परवेज इकबाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर यूट्यूब पर वायरल किया था। इसमें मुख्यमंत्री को दारुबाज मुख्यमंत्री समेत कई आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच को भाजपा के पदाधिकारी ने शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed