{"_id":"61f52af446c39f313f0c287f","slug":"madhya-pradesh-arrested-from-mumbai-for-making-objectionable-video-on-shivraj-edited-the-old-video-and-made-it-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शिवराज पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला मुंबई से गिरफ्तार, पुराना वीडियो एडिट कर वायरल किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शिवराज पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला मुंबई से गिरफ्तार, पुराना वीडियो एडिट कर वायरल किया था
Sat, 29 Jan 2022 05:24 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 29 Jan 2022 05:24 PM IST
सार
मध्य प्रदेश पुलिस ने मुंबई से परवेज इकबाल को गिरफ्तार किया है। परवेज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर वायरल किया था।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो में छेड़छाड़ कर वायरल करने वाले आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। आरोपी परवेज इकबाल मुंबई का रहने वाला है। आरोपी ने मुख्यमंत्री को दारूबाज मुख्यमंत्री समेत अन्य आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था।
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति को स्वीकृति दी है। इसमें शराब के लाइसेंस को लेकर कई तरह की छूट दी गई है। इसे लेकर मुंबई के परवेज इकबाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर यूट्यूब पर वायरल किया था। इसमें मुख्यमंत्री को दारुबाज मुख्यमंत्री समेत कई आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच को भाजपा के पदाधिकारी ने शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई से भोपाल लेकर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से अभी पूछताछ की जाएगी।