फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Another farmer suicides in Dhar

एमपी: एक और किसान ने की खुदकुशी, पीड़ित परिजनों का आरोप- शिवराज का अनशन था फिक्स 

Sat, 17 Jun 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 17 Jun 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Another farmer suicides in Dhar
shivraj meets mandsaur farmers

 मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले लगभग 15 दिनों से राज्य में किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं राज्य में एक हफ्ते के अंदर करीब 12 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। मौजूदा मामला राज्य के जगदीशन रामपुर गांव का है। यहां किसान ने कर्ज के बोझ के तले दबे होने के कारण कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक मृतक किसान ने बैंकों से करीब 2 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था, जिसकी वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मंदसौर में मारे गए पीड़ित किसानों के परिजनों ने राज्य के सीएम शिवराज सिंह पर आरोप लगाया है कि उनका अनशन पहले से फिक्स था। एक न्यूज चैनल से बातचीत में पीड़ित किसानों के परिजनों ने कहा कि अनशन के पहले ही अधिकारियों की ओर से उन पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद उन्हें   भोपाल ले जाकर संतुष्टि जताने के लिए कहा गया था। हालांकि सीएम ने कहा था कि वह पीड़ित किसानों के परिवारों की मांग पर अपना उपवास तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले लगभग 15 दिनों से मध्यप्रदेश में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है, जिसने जून के पहले हफ्ते में उग्र रूप ले लिया था। जिसकारण किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प में पांच किसानों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद जिले के एसपी और कलेक्टर का तबादला कर दिया गया था। इसी माहौल को शांत करने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से शांति की अपील करते हुए 28 घंटे का उपवास भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed