फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Accident happened during excursion in Ujjain, cylinder filling gas balloons burst, five injured - one serious

मध्य प्रदेश: उज्जैन में सैर-सपाटे के दौरान हुआ हादसा, गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, पांच घायल-एक गंभीर

Sun, 02 Jan 2022 01:44 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

उज्जैन में सैर सपाटे के आयोजन के दौरान गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच लोग घायल हुई हैं। इनमें तीन बच्चे भी हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। एक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Accident happened during excursion in Ujjain, cylinder filling gas balloons burst, five injured - one serious
इस तरह हुआ सिलेंडर में ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रति रविवार को होने वाले सैर सपाटे के आयोजन के दौरान गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग घबरा गए। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। एक बच्चे को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन के खाक चौक अंकपात मार्ग पर हर रविवार को सुबह सैर सपाटे का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग आते हैं। कोरोना के कारण पिछले कुछ समय से आयोजन बंद था, लेकिन इस बार कोविड के प्रतिबंध खत्म होने के बाद इसे फिर  से शुरू किया गया। रविवार को यहां बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाओं सहित अनेक लोग पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन शरू हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। गुब्बारों में सिलेंडर भरने के दौरान सिलेंडर फट गया। वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आए। पांच लोगों को चोट आई। एक गंभीर घायल हुआ। घटना से हड़कंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दीवार टूट गई। एक कार में भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गंभीर घायल को किया इंदौर रैफर

Madhya Pradesh: Accident happened during excursion in Ujjain, cylinder filling gas balloons burst, five injured - one serious
घटना के बाद मौके पर लग गई भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया
घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस और बीडीएस की टीम मौके पहुंची। बताया गया कि जिस जगह आयोजन हो रहा था, वहीं पर पास में एक दुकान है जहां गुब्बारों में सिलेंडर से गैस भरी जाती है। सुबह दुकानदार दुकान पर आया और गैस भरने लगा। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में नक्श (8) अलताफ (40) संतोष (18), गौतम (15),  आस्था (14) घायल हुए हैं। इनमें नक्श गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए इंदौर रैफर किया। शेष घायलों का उपचार उज्जैन में चल रहा है।

बीडीएस प्रभारी प्रीति गायकवाड़ ने बताया कि सिलेंडर में अलग-अलग केमिकल से हाइड्रोजन गैस बनाते हैं। संभवत: हाइड्रोजन गैस में गलत मिश्रण के कारण हादसा हुआ है। सिलेंडर के पार्ट्स को जब्त कर सागर की फॉरेंसिक लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जिस दुकानदार के यहां हादसा हुआ वह घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed