फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh A woman patient was allegedly raped by a ward boy at Maharaja Yashwantrao Hospital in Indore

मध्यप्रदेश: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में महिला मरीज से दुष्कर्म, वार्ड बॉय के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 03 Aug 2021 07:50 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Aug 2021 07:50 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एक महिला मरीज ने वार्ड बॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh A woman patient was allegedly raped by a ward boy at Maharaja Yashwantrao Hospital in Indore
महराजा यशवंत राव अस्पताल - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एक महिला मरीज ने वार्ड बॉय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना 26 जुलाई की है। वहीं एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 376 2D के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला को 26 जुलाई को डायलिसिस के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने एनीमा लगाने के बहाने उसके साथ अप्राकृतिक हरकत की। उसने आगे आरोप लगाया कि जब उसने अस्पताल प्रशासन से इस घटना की शिकायत की, तो उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दबाव डाला, और दो दिनों के भीतर मुझे  छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


उसने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे घटना के बाद दो दिनों तक एक निजी कमरे में रखा ताकि उसपर किसी की नजर न पड़े। बाद में मुझे छुट्टी देने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने मुझे पिछले दरवाजे से अस्पताल से बाहर निकाला और मुझे एम्बुलेंस के द्वारा घर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने  कहा कि जब मामला मीडिया तक पहुंचा तो अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर पीएस ठाकुर ने मामले को छिपाने के प्रयास में जांच का बहाना बनाकर उसे जबरन छुट्टी दे दी। पीड़ित महिला ने सोमवार को इंदौर के संयोगितागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed