{"_id":"5b783ce142c792466753030f","slug":"madhya-pradesh-5-year-old-girl-murdered-after-rape-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या का दिल दहला देने वाला एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह जघन्य वारदात भोपाल से सटे रायसेन जिले की है। गौहरगंज तहसील के नयापुरा गांव की पांच वर्षीय बच्ची 13 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी।
विज्ञापन
पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस को जांच पड़ताल में पता लगा कि कुछ लोगों ने 25 साल के जितेंद्र उइके नामक युवक के साथ बच्ची को देखा था। जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
औबेदुल्लागंज थाने के प्रभारी कुंअर सिंह मुकाती के अनुसार जितेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त की शाम उसने बच्ची को चॉकलेट और बिस्कुट दिलाए और अपने साथ ले गया। शराब के नशे में उसने बच्ची साथ दरिंदगी की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
