Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh 22 government websites shut down cyber attack alert php update

मध्य प्रदेश: साइबर हमले की आशंका के बीच राज्य में बाईस सरकारी वेबसाइटें बंद, अलर्ट के बाद उठाया कदम

Fri, 13 Nov 2026 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 07:45 PM IST
सार

संभावित साइबर हमले के खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 22 सरकारी वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। एनआईसी के अलर्ट के बाद पुराने PHP सर्वर अपडेट किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य डेटा सुरक्षित रखना है। सुरक्षा जांच पूरी होने पर वेबसाइटें दोबारा शुरू होंगी।

विज्ञापन
madhya pradesh 22 government websites shut down cyber attack alert php update
साइबर हमले के खतरे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने 22 सरकारी वेबसाइटें अस्थायी रूप से बंद कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने संभावित साइबर हमले के खतरे को देखते हुए 22 सरकारी वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। सरकार सर्वर में इस्तेमाल हो रहे पुराने पीएचपी (PHP) संस्करण को अपडेट करके सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर रही है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने 22 अक्तूबर को देश भर के लिए साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह सुरक्षात्मक कदम उठाया है।
विज्ञापन


सुरक्षा अपडेट और डेटा संरक्षण
राज्य की लगभग 90 प्रतिशत सरकारी वेबसाइटें पीएचपी तकनीक का उपयोग करती हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव एम. सेल्वेंद्रन ने बताया कि सरकार ने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए वेबसाइटों को फिलहाल ऑफलाइन किया है। सर्वर की तकनीकी खामियों का लाभ उठाकर साइबर हमलावर सरकारी कंप्यूटर प्रणाली में सेंध लगा सकते हैं। सरकार सर्वर अपडेट की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी वेबसाइटों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू करेगी। फिलहाल सरकार सर्वर को सुरक्षित बनाने को प्राथमिकता दे रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की सलाह और बचाव के उपाय
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में साइबर अपराधों की जांच के लिए अलग विशेषज्ञ टीम गठित करने की सलाह दी है। उन्होंने सरकारी विभागों में संभावित आर्थिक नुकसान से बचाव के लिए साइबर बीमा की व्यवस्था विकसित करने पर भी बल दिया। कमजोर पासवर्ड, पुराने सॉफ्टवेयर, फिशिंग ईमेल और खुले रिमोट डेस्कटॉप साइबर हमलावरों के लिए प्रवेश का रास्ता आसान बनाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार सभी संस्थानों को अपने सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट रखने चाहिए। प्रमाणित एंटीवायरस का उपयोग, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू करना, मजबूत पासवर्ड रखना और नियमित डेटा बैकअप लेना आवश्यक है। इसके साथ ही अधिकारियों को पेन ड्राइव के अनावश्यक प्रयोग से बचने और नेटवर्क को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed