{"_id":"6342843cbbca5148326eb116","slug":"lumpy-virus-in-chhindwara-quarantine-infected-cow-in-junnardev-waterfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: जुन्नारदेव के झरना में एक गाय मिली लंपी वायरस से संक्रमित, पशु चिकित्सा विभाग ने किया क्वॉरेंटाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: जुन्नारदेव के झरना में एक गाय मिली लंपी वायरस से संक्रमित, पशु चिकित्सा विभाग ने किया क्वॉरेंटाइन
Sun, 09 Oct 2022 01:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:53 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लंपी वायरस धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। जुन्नारदेव के झरना में एक गाय संक्रमित मिली है। चिकित्सा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए संक्रमित गाय को क्वॉरेंटाइन कर दिया है।
विज्ञापन
लंपी वायरस के लक्षण मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव ब्लॉक के दमुआ में लंपी वायरस का कहर देखा जा रहा है। यहां एक किसान के घर में बंधी गाय में लंपी वायरस के लक्षण देखने को मिले, जिसके बाद तत्काल स्थानीय पशु चिकित्सक ने उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया। वहीं उसके संपर्क में आए अन्य पशुओं की भी जांच की तथा उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दवाई दे दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जुन्नारदेव ब्लॉक के झरना में रहने वाले किसान करण भन्नारे के घर में बंधी गाय के शरीर में लंपी वायरस के कुछ लक्षण दिखाई देने लगे, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पशु चिकित्सा विभाग को दी। सूचना मिलते ही डॉक्टर दीपक बरडे मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल गाय को प्राथमिक उपचार देकर क्वॉरेंटाइन करवाया।
विज्ञापन
दूसरे पशुओं की स्थिति सामान्य
बताया जा रहा है कि संक्रमित गाय के संपर्क में आए बाकी सभी पशुओं की स्थिति फिलहाल सामान्य है। वहीं एहतियातन गाय पर नजर रखी जा रही है, उसका प्राथमिक उपचार हो चुका है। ऐसे में अब लगातार पूरे क्षेत्र के किसानों में अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर हड़कंप देखा जा रहा है।
विज्ञापन
गर्म कर पी सकते हैं दूध
लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं के दूध को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां हैं, जिसको लेकर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी डॉक्टर पक्षवार का कहना है कि यदि लंपी वायरस से संक्रमित हुई गाय दुधारू है तो उसके दूध को उबालकर पिया जा सकता है। फिर भी उन्होंने एहतियात बरतने की बात कही है।
