{"_id":"6468d7b27fa57178250430eb","slug":"lovers-commit-suicide-in-khargone-district-of-madhya-pradesh-parents-denied-marriage-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जहर खाकर पुलिस थाने पहुंचा प्रेमी युगल, साथ जी न सके तो साथ में तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जहर खाकर पुलिस थाने पहुंचा प्रेमी युगल, साथ जी न सके तो साथ में तोड़ दिया दम
Sat, 20 May 2023 07:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 20 May 2023 07:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खरगोन में एक प्रेमी युगल ने जहर पीया और थाने पहुंच गए। वहां पुलिस से गुहार लगाई कि हमारी शादी करवा दो। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो इलाज के दौरान दोनों की एक साथ मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के खरगोन में प्रेम की एक दुःख भरी दास्तान देखने को मिली है। एक प्रेमी जोड़े ने पहले तो जहर पी लिया। फिर प्रेमी और उसकी प्रेमिका दोनों अपनी शादी की फरियाद लेकर थाने पहुंचे। दोनों ने पुलिस से गुहार लगाई कि उनकी शादी करा दी जाए। पुलिस पूरा मामला समझ पाती उससे पहले ही प्रेमी जोड़े की तबियत बिगड़ने लगी। दोनों को इलाज़ के लिए पहले तो पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान ही प्रेमी जोड़े ने एक साथ अपनी अंतिम सांस ली। फिलहाल कसरावद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खरगोन के कसरावद थाना इलाके में प्रेम प्रसंग में साथ जीने-मरने की कसम खाने वाले युवक-युवती साथ जी तो नहीं सके लेकिन दोनों ही ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। साथ मरने की अपनी कसम को पूरा कर लिया। यह मामला कसरावद के माकड़ खेड़ा गांव का है। गांव की प्रीति भालसे और मुल्ठान गांव से आए अजय बागदरे से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा थआ। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिजन राजी नहीं थे। इस वजह से दोनों ने कीटनाशक पी लिया। जहर पीकर दोनों ने थानेदार से शादी करवाने की गुहार लगाई। इसी बीच दोनों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें कसरावद से जिला अस्पताल लाया गया। आईसीयू में दोनों को भर्ती किया गया। कुछ ही देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया। प्रेमी युगल के शव पीएम के बाद साथ आए ग्रामीणों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
अस्पताल चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कसरावद से एक युवक और युवती को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कीटनाशक पीया था। मामला प्रेम प्रसंग का है। कीटनाशक पीने के बाद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है।
विज्ञापन
