फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Looteri Dulhan groom stood outside the court robber bride absconded with jewelry and money in Khargone

Looteri Dulhan: सुहागरात के अरमान ठंडे हो गए, घर गिरवी रखकर पैसे जुटाए, शादी वाले दिन भाई के साथ भाग गई दुल्हन

Tue, 13 Jun 2023 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Jun 2023 05:28 PM IST
सार

दुल्हन का इंतजार करते दूल्हे को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो वह पूरी बारात साथ लेकर थाने पहुंच गया। थाने पहुंचे बारातियों ने लुटेरी दुल्हन गिरोह का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। ठगी का शिकार हुए दूल्हे ने अपनी शादी के लिए घर गिरवी रखकर पैसे लिए थे, जिसे लुटेरी दुल्हन और उसका भाई कथित तौर पर ठग कर भाग गए। 
 

विज्ञापन
Looteri Dulhan groom stood outside the court robber bride absconded with jewelry and money in Khargone
लुटेरी दुल्हन और दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन से जुड़ा शादी के नाम पर ठगी करने का एक मामला सामने आया है। यहां मन में शादी करने का अरमान संजोए दूल्हा रामेश्वर वानखेड़े सज-धज कर कोर्ट मैरेज करने के लिए अपने साथ पूरी बारात लेकर कोर्ट के बाहर इंतजार करता रह गया, लेकिन जिस लड़की से उसका विवाह होना था, वो दुल्हन एक लाख रुपये के साथ ही गहने लेकर रफूचक्कर हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली पहुंचे धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल निवासी रामेश्वर वानखेड़े ने पुलिस को बताया, करीब चार दिन पहले ही उसका रिश्ता सेगांव जनपद के ग्राम सांगवी में मयाराम वास्कले की बेटी ममता से तय हुआ था। सुबह वह अपने रिश्तेदारों के साथ शादी के अरमान संजाए कार से बारात लेकर निकला था। खरगोन न्यायालय परिसर पहुंचने पर दुल्हन ममता, उसका भाई सुरेश बाइक से आए। न्यायालय में कागजी कार्रवाई पूरी होने से पहले उन्होंने कहा कि रुपये दे दो, हम दुल्हन के लिए कुछ खरीदी करना चाहते हैं। रुपये मिलने पर वह बाइक लेकर निकल गए। देर तक जब वह नहीं लौटे तो मोबाइल पर संपर्क किया, किसी ने फोन अटैंड नहीं किया। इस पर हम समझ गए कि हमारे साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन


घर गिरवी रखकर दिए पैसे...
ठगी का शिकार हुए दूल्हे रामेश्वर वानखेड़े ने बताया कि सांगवी के रहने वाले दो लोगों ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ ठगी की है। आठ दिन पहले रिश्ता तय हुआ था, तब मुझसे 10 हजारे रुपये लिए थे। कोर्ट मैरिज के लिए मैं बारात लेकर जब कोर्ट आ रहा था, तब दुल्हन को सामान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। मैंने अपना घर गिरवी रखकर उन्हें पैसे दिए। लेकिन वे पैसे लेकर भाग गए। हमने बहुत देर इंतजार किया, जब वो नहीं आए और फोन भी बंद आया, तब हम थाने पहुंचे और अब यहां शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रास्ते में लिए एक लाख रुपये...
वहीं, गांव के उप सरपंच ने बताया कि हम लोग रामेश्वर की बारात में आए थे। एक दलाल जो अपना नाम सुरेश बता रहा था, साथ मे लंकेश नाम का व्यक्ति भी था। पिछले बुधवार को रिश्ता तय हुआ था। सोमवार को उन्होंने कोर्ट मैरिज करने की बात कही थी। इन्हें कहा गया था कि आप बारात लेकर कोर्ट आ जाना, यही कोर्ट मैरिज करवा कर लड़की आपको सुपुर्द कर देंगे। जब हम लोग बारात लेकर आ रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में ही रोक कर कहा कि अपन यहीं बात कर लेते हैं। सामाजिक स्तर पर जो भी लेन-देन है। लड़की के लिए कुछ सामान भी खरीदना है, जिसके लिए उन्होंने एक लाख रुपये इनसे रास्ते में ही ले लिए। पैसे मिलने के बाद वो लोग समान खरीदने के बहाने से भाग निकले।


इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग की तलाश शुरू कर दी है। खरगोन के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राकेश मोहन शुक्ला ने बताया, धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल निवासी रामेश्वर वानखेड़े की शिकायत पर दुल्हन ममता, उसके रिश्तेदार सुरेश सोलंकी और मध्यस्थ लंकेश के विरुद्ध धोखाधड़ी संबंधी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed