{"_id":"5ce4ffecbdec22074407e5aa","slug":"lok-sabha-results-2019-kamal-nath-wrote-letter-to-shivraj-singh-chauhan-on-farmers-debt-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव परिणाम से पहले कमलनाथ की शिवराज को चिट्ठी, लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव परिणाम से पहले कमलनाथ की शिवराज को चिट्ठी, लिखी ये बात
Wed, 22 May 2019 01:31 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 22 May 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखी है। कमलनाथ ने चिट्ठी में लिखा है कि आचार संहिता खत्म होते ही राज्य सरकार बचे हुए किसानों के कर्जमाफ करेगी। कमलनाथ ने शिवराज से ये भी कहा कि क्या लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उनसे ये उम्मीद कर सकते हैं कि वे कर्जमाफी की सच्चाई स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
कमलनाथ ने शिवराज से कहा कि मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करते ही उन्होंने 17 दिसंबर को कर्जमाफी के आदेश जारी कर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। 22 फरवरी से कर्जमाफी के प्रमाणपत्र वितरित करना शुरू किए थे। 10 मार्च को आचार संहिता लगने तक करीब 21 लाख किसानों के कर्जमाफ किए गए। आचार संहिता समाप्त होते ही कर्जमाफी की प्रक्रिया फिर शुरू कर कांग्रेस अपने वचन पत्र में दिए वचन को पूरा करेगी।
विज्ञापन
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि चौहान ने आम चुनावों में फायदे के लिए कर्जमाफी को लेकर किसानों को लगातार गुमराह और भ्रमित किया। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कर्जमाफी के सच्चे प्रयासों को झुठलाने की चौहान ने तमाम कोशिशें कीं, लेकिन सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद आचार संहिता के पहले करीब 21 लाख किसानों के दो लाख रुपये के कर्जमाफ किए।
विज्ञापन
उन्होंने चौहान पर आरोप लगाया कि कांग्रेस की कर्जमाफी एक सच्चाई है, जिसे उन्होंने राजनीतिक कारणों से सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया। कमलनाथ ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार कर्जमाफी पर जो काम तीन साल में नहीं कर पाई, वो प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने तीन महीने से भी कम समय में कर दिखाया।
