{"_id":"5c9b6bc4bdec22141b2b5a5c","slug":"lok-sabha-elections-2019-chaukidar-of-country-pasted-on-the-railways-is-theft-sticker-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : ट्रेनों पर चिपकाए गए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादास्पद स्टिकर, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : ट्रेनों पर चिपकाए गए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विवादास्पद स्टिकर, मामला दर्ज
Wed, 27 Mar 2019 06:26 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 27 Mar 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी यात्री ट्रेनों पर बुधवार को विवादास्पद स्टिकर चिपकाए जाने के मामले में दो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने प्राथमिकी दर्ज की। आरपीएफ के एक आला अधिकारी ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव विवेक खंडेलवाल और शहर कांग्रेस समिति के प्रवक्ता गिरीश जोशी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की सम्बद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि दोनों कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी कुछ यात्री ट्रेनों के बाहरी और भीतरी हिस्से में विवादास्पद स्टिकर चिपकाए। आरपीएफ ने इस घटना के वीडियो फुटेज भी जुटा लिए हैं।
विज्ञापन
विवादास्पद स्टिकरों पर छपा था कि देश का चौकीदार चोर है। इन स्टिकरों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों के साथ कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा और लड़ाकू विमान की फोटो छपी थी। यही नहीं, इन स्टिकरों पर खंडेलवाल और जोशी के नाम और फोटो भी छपे थे।
विज्ञापन
आरपीएफ अधिकारी ने कहा है कि ये स्टिकर यात्री ट्रेनों पर ऐसे वक्त चिपकाए गए, जब देश में लोकसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू है। लिहाजा हमने निर्वाचन आयोग को मामले की जानकारी देकर उचित कदम उठाने का अनुरोध भी किया है।
उन्होंने बताया कि मामले में विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। भाजपा ने मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है। इंदौर संभाग के भाजपा प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा, लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी लहर चलने वाली है। अपनी करारी चुनावी हार के पूर्वाभास से बौखलायी कांग्रेस गाली-गलौज की भाषा पर उतर आई है जिसका जवाब स्वयं मतदाता देंगे।
