{"_id":"5cd2ee98bdec220745633b56","slug":"lok-sabha-chunav-2019-mp-congress-workers-sending-eye-drops-chyawanprash-almonds-to-ex-cm-shivraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज को आई ड्रॉप, च्यवनप्राश और बादाम भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज को आई ड्रॉप, च्यवनप्राश और बादाम भेजे
Wed, 08 May 2019 09:13 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 08 May 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आई ड्रॉप, च्यवनप्राश और बादाम भेजा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवराज सिंह कृषि ऋण माफी और राज्य सरकार के अन्य फैसलों के बारे में झूठ बोल रहे हैं। उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि वो वास्तविकता को जानें। लेकिन ऐसा लगता है कि उनकी दृष्टि और याददाश्त दोनों ही कमजोर हो गई है। इसीलिए हम उसे ठीक करने के लिए बादाम और च्यवनप्राश भेज रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल किसानों की कर्जमाफी के सबूत लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचा था। उन्हें कर्जमाफी के दस्तावेज सबूत के तौर पर सौंपे। बताया जा रहा है कि कागजात इतने ज्यादा थे कि गाड़ी में भरकर ले जाना पड़ा। कांग्रेस का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री को जो दस्तावेज सौंपे गए उनमें किसानों के नाम की सूची, उनके मोबाइल नंबर, कर्जमाफी के सर्टिफिकेट, किस बैंक से लोन लिया गया यह सब जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन 21 लाख किसानों की सूची सौंपी गई, जिनका कर्ज माफ किया गया था। यह सूची एग्रीकल्चर पोर्टल पर मौजूद है लेकिन शिवराज सिंह चौहान नहीं जानते कि इसे एक्सेस कैसे करें? जबकि वो खुद राज्य के सीएम रह चुके हैं। उन्हें ये मालूम नहीं कि किसानों की कर्जा माफी का रिकार्ड कैसे देखा जाता है।
विज्ञापन
