फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pm Modi inaugurates lpg bottling plant in mandla Madhya Pradesh

मंडला: पीएम मोदी ने कहा- गांधी के सपने को करेंगे साकार, बदलना चाहते हैं लोगों की जिंदगी

Tue, 24 Apr 2018 02:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 24 Apr 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi inaugurates lpg bottling plant in mandla Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान को लॉन्च किया। यह अभियान राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया है। इस मौके पर गवर्नर आनंदी बेन पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूूद रहे।दरअसल पीएम मोदी राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस और आदि महोत्सव में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि गांधी कहते थे कि भारत की पहचान गांवों से है। हमारे पास गांधी के सपनों को साकार करने का मौका है। हम गांव के लोगों की जिंदगी बदलना चाहते हैं, जनप्रतिनिधि अच्छे काम का संकल्प लें। अच्छे काम की इच्छाशक्ति को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि हम जनप्रतिनिधि सरकार के सेवक नहीं है, हम जनता की सेवा के लिए चुनकर आते हैं।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि जनधन, वनधन और तीसरा गोबरधन, इन तीन चीजों से हम ग्रामीण जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हमें परिवार में बेटियों को सम्मान देना सीखना होगा, परिवार में बेटियों के महत्व को बढ़ाएं और परिवार में बेटों को उनकी जिम्मेदारी भी सिखाना शुरू करें। इसके लिए सभी को मिलकर देश में सामाजिक आन्दोलन शुरू करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंडला में पीएम मोदी ने 120 करोड़ की लागत से एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed