फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leopard found dead in Pench tiger Reserve

मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य में मृत मिला तेंदुआ, करंट लगने से मौत की आशंका

Sun, 20 Dec 2020 09:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सिवनी
पीटीआई, सिवनी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 20 Dec 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Leopard found dead in Pench tiger Reserve
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य में एक तेंदुए की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। पेंच बाघ अभयारण्य के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार ने रविवार को बताया कि पेंच बाघ अभयारण्य के रूखड़ बफर जोन के गंडाटोला बीट में शनिवार को एक मादा तेंदुए का शव मिला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ‘डॉग स्क्वॉड’ से घटनास्थल व आसपास के इलाके में तलाशी करवाई, लेकिन शिकार से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले। परिहार ने बताया कि साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाकर जांच कराई गई।
विज्ञापन



परिहार ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि बिजली लाइन का तार न दिखने के कारण पेड़ से छलांग लगाते वक्त तेंदुआ 11 किलोवाट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed