फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leader of Opposition Govind Singh targeted PM Modi and CM Shivraj

MP News: PM मोदी व CM शिवराज पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने साधा निशाना, आरएसएस को बताया षड्यंत्रकारी संघ

Mon, 15 May 2023 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 07:31 PM IST
सार

शहडोल जिले के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्नधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर निशाना साधा। वहीं आरएसएस को षड्यंत्रकारी संघ के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। 

विज्ञापन
Leader of Opposition Govind Singh targeted PM Modi and CM Shivraj
शहडोल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह सोमवार को शहडोल जिले के दौरे पर थे। वे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराएंगे। इस दौरान डॉ. गोविंद सिंह राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शहडोल जिले में अल्प प्रवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का मंत्र दिया था। वहीं सोमवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह शहडोल जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां वे जिले के तीनों जैतपुर, जयसिंहनगर  व ब्योहारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक लेंगे। नेता प्रतिपक्ष पहले जैतपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुढ़ार में करेंगे, फिर इसके बाद जयसिंह नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक शहडोल जिला मुख्यालय में कांग्रेस भवन में लेंगे, और फिर ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ब्योहारी में लेंगे।  उसके बाद उमरिया ज़िले के बांधवगढ़ जाएंगे। 
विज्ञापन


 

Leader of Opposition Govind Singh targeted PM Modi and CM Shivraj
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह शहडोल में विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
शहडोल जिले के दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्नधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज पर जमकर निशाना साधा। वहीं आरएसएस को षड्यंत्रकारी संघ के नाम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में अगर भ्रष्टाचारियों में जिसको प्रथम इनाम मिलना चाहिए तो गोल्ड मेडलिस्ट शिवराज सिंह चौहान हैं। मध्यप्रदेश का खजाना पूरा खोखला कर दिया, चार लाख करोड़ का कर्जा लाद दिया।

बेरोजगारी का पलायन सरकार की नाकामी 
प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। आज नौजवान बेरोजगारी के कारण मौत को गले लगा रहे हैं। कम पढ़े-लिखे लोग मजदूरी के लिए पलायन कर रहे हैं, आज ही मैंने देखा उमरिया के रास्ते हज़ारों की तादाद में मजदूर लोग पलायन कर रहे थे, हमने पूछा उनसे कहा जा रहे हो तो उनका कहना है कि छतीसगढ़ के रास्ते बिलासपुर होकर उड़ीसा जा रहे है। यह पलायन प्रदेश सरकार की नाकामी साबित कर रही है। किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में भारी पैमाने पर ओलावृष्टि हुई, ओलावृष्टि में मुआवजे के नाम पर भ्रष्टाचार कर आधा भारतीय जनता पार्टी के लोग खा गए। जिन किसानों के खेत में ओला गिरा, उनका लिस्ट में नाम है। भ्रष्टाचार का प्रमाण है। शिवराज सिंह को देने के बाद भी शिवराज सिंह कोई कारवाई नहीं कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि हर-हर मोदी घर-घर मोदी बोलो, जनता समझ चुकी है, शिवराज सिंह की कलई खुल चुकी है, शिवराज सिंह के चेहरे से जनता नफरत कर रही है, पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed