{"_id":"db31e72c79cf6541d8d5cc8899393337","slug":"laxmikant-sharma-sudhir-sharma-prem-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र के पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने की तैयारी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 05 May 2014 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की संविदा शाला शिक्षक भर्ती परीक्षा में आरोपी पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा और खनिज कारोबारी सुधीर शर्मा को गिरफ्तार करने की तैयारी एसटीएफ ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खनिज कारोबारी को पेश होने के लिए एसटीएफ एक सप्ताह में तीन नोटिस पहले ही दे चुकी है। वहीं पूर्व मंत्री को एसटीएप जल्द नोटिस जारी कर तलब करेगी।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के बाद से ही एसटीएफ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी है।
लक्ष्मीकांत शर्मा व्यापं की साल 2011 में हुई संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग दो व तीन में आरोपी हैं। जबकि सुधीर दोनों परीक्षाओं के साथ दो अन्य परीक्षाओं के फर्जीवाड़े में भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
इस मामले में एसटीएफ मु्ख्यमंत्री शिवराज सिंह के पीए रहे प्रेम प्रसाद को भी गिरफ्तार कर सकती है। प्रसाद ने अपनी बेटी अनिता कुमारी को पास करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
