फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lawyer beats woman in court premises in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: वकील ने कोर्ट परिसर में महिला को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sat, 07 May 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, शहडोल
पीटीआई, शहडोल Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 May 2022 04:29 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, वकील भगवान सिंह अदालत परिसर में महिला के पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे है और उसके पीठ में घूंसा मारते हैं।

विज्ञापन
Lawyer beats woman in court premises in Madhya Pradesh
वकील ने कोर्ट परिसर में महिला को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में कोर्ट परिसर एक वकील ने महिला को सार्वजनिक रूप से पीट दिया। इसके बाद वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि वकील का नाम भगवान सिंह (58) है और महिला का नाम भारती पटेल (23) है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, वकील भगवान सिंह अदालत परिसर में महिला के पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे है और उसके पीठ में घूंसा मारते हैं। जबकि लोग मूकदर्शक बने रहते हैं और महिला की मदद करने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं।
विज्ञापन


इन धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) रवींद्र प्रकाश कौल ने बताया कि घटना गुरुवार की है और महिला अपने पति के साथ विवाद को लेकर अदालत में आई थी। उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर, पुलिस ने भगवान सिंह पर आईपीसी की धारा 355 (हमला), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 294 (सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें या शब्द) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश सिंह बघेल ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, महिला एक नर्सिंग में काम करती है और उसका पति के साथ कुछ विवाद है और गुजारा भत्ता मांग रही है, जबकि भगवान सिंह उसके पति के वकील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed