{"_id":"6a8ee040ebbe19c4ce0dd72a","slug":"eid-e-milad-un-nabi-procession-in-bhopal-women-in-burqas-display-swordsmanship-skills-crowds-throng-the-old-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी पर भोपाल में जुलूस: बुर्के में महिलाओं ने दिखाए तलवारबाजी के करतब, पुराने-नए शहर में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी पर भोपाल में जुलूस: बुर्के में महिलाओं ने दिखाए तलवारबाजी के करतब, पुराने-नए शहर में उमड़ी भीड़
Wed, 26 Aug 2026 07:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:35 PM IST
सार
भोपाल में ईद मिलादुन्नबी पर मंगलवारा और अशोका गार्डन से जुलूस निकले। मंगलवारा के जुलूस में बुर्का पहने महिलाओं ने तलवारबाजी के पारंपरिक करतब दिखाए। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस के चलते पुराने और नए शहर के कई मार्गों पर यातायात बदला गया।
विज्ञापन
बुर्के में शामिल मुस्लिम महिलाओं की तलवारबाजी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को भोपाल में मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला। पुराने शहर के मंगलवारा और नए शहर के अशोका गार्डन से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंगलवारा के जुलूस में बुर्के में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने तलवारबाजी सहित पारंपरिक करतब दिखाए। जुलूस के दौरान पुलिस और यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और कई मार्गों पर यातायात बदला।
इतवारा से निकला जुलूस, इमामी गेट पर समापन
मंगलवारा क्षेत्र का जुलूस इतवारा मस्जिद से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए पीरगेट पहुंचा। इसके बाद इमामी गेट पर जुलूस का समापन हुआ। इसमें विभिन्न अखाड़ों के दल भी शामिल हुए और पारंपरिक कला व शौर्य प्रदर्शन किए।
महिलाओं के तलवारबाजी प्रदर्शन ने खींचा ध्यान
जुलूस में मुस्लिम महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। बुर्का पहने महिलाओं ने तलवारबाजी और अन्य पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। वहीं, बड़ी संख्या में बच्चे और युवा भी जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
अशोका गार्डन का जुलूस जिंसी चौराहे पर पहुंचा
अशोका गार्डन से निकला जुलूस पुष्प नगर पुलिया, नूतन नगर रोड, ऐशबाग रोड, सोनिया कॉलोनी चौराहा, अशोका गार्डन थाना, परिहार चौराहा और प्रभात चौराहा होते हुए सुभाष नगर ओवरब्रिज से गुजरा। इसके बाद स्लाटर हाउस के सामने से जिंसी चौराहा पहुंचकर जुलूस समाप्त हुआ।
यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती आंदोलन में दिग्विजय की एंट्रीः सरकार को चेतावनी, बोले-मांगें नहीं मानीं तो खुद करेंगे भूख हड़ताल
कई प्रमुख रास्तों पर बदला यातायात
जुलूस के कारण भारत टॉकीज, इतवारा, मंगलवारा, बुधवारा, पीरगेट, मोती मस्जिद और जिंसी चौराहे के आसपास यातायात को जरूरत के अनुसार बदला गया। पुलिस ने लोगों से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की।