फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lata Mangeshkar Samman: MP government is giving national award since 1984, so far 35 artists have been honored

लता मंगेशकर सम्मान: एमपी सरकार 1984 से दे रही राष्ट्रीय पुरस्कार, अब तक 35 कलाकार हो चुके हैं सम्मानित

Sun, 06 Feb 2022 02:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम पर 1984 से राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार देती आ रही है। संगीत निर्देशन और पार्श्व गायन के क्षेत्र में ये पुरस्कार दिया जाता है।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar Samman: MP government is giving national award since 1984, so far 35 artists have been honored
लता मंगेशकर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने लता मंगेशकर के नाम से 1984 में राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित किया। इसकी शुरुआत करने से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने लता मंगेशकर से कहा था कि हम आपके नाम पर पुरस्कार देना चाहते हैं। इस पर लता मंगेशकर ने जवाब दिया था कि मैं इंदौर को अपना समझती हूं। मध्य प्रदेश को अपना मानती हूं। आपकी इच्छा है। 
विज्ञापन


लता मंगेशकर राष्ट्रीय पुरस्कार पिछले 38 सालों में अब तक 35 कलाकारों को दिया जा चुका है। हालांकि अभी 2019 और 2020 के लिए शैलेंद्र सिंह व आनंद-मिलिंद के नाम की अनुशंसा की जा चुकी है। लेकिन अभी उनको पुरस्कार दिया नहीं गया है। बता दें यह पुरस्कार संगीत निर्देशन और पार्श्व गायन के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें सम्मानित को 2 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन


नौशाद को पहला लता मंगेशकर पुरस्कार मिला
संस्कृति संचालनालय की वेबसाइट के अनुसार प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से पहला राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार दिया गया। उन्हें 1984-85 में यह पुरस्कार दिया गया। इसके बाद गायक किशोर कुमार, संगीतकार जयदेव, गायक मन्ना डे, संगीतकार ख्याम, गायक आशा भोंसले, संगीतकार लक्ष्मीकांंत प्यारेलाल, गायक येसुदास, संगीतकार राहुलदेव बर्मन, गायक संध्या मुखर्जी, संगीतकार अनिल विश्वास, गायक तलत महमूद, संगीतार कल्याणजी-आनंदजी, गायक जगजीत सिंह, संगीतकार इलिया राजा, गायक एसपी बालसुब्रहमण्यम, संगीतकार महेन्द्र कपूर, संगीतकार रवीन्द्र जैन, गायक सरेश वाडेकर, संगीतकार एआर रहमान, गायक कविता कृष्णामूर्ति, संगीतकार पण्डित ह्दयनाथ मंगेशकर, गायक नितिन मुकेश, संगीतकार रवि, गायक अनुराधा पौडवाल, संगीतकार राजेश रोशन, गायक हरिहरन, संगीतकार उषा खन्ना, गायक अलका याज्ञनिक, संगीतकार बप्पी लाहिरी, गायक उदित नारायण, संगीतकार अनु मलिक, गायक सुमन कल्याणपुर और संगीतकार कुलदीप सिंह को पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed