फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   last rites of the three dead bodies reached Devran entire village became a police camp

Damoh Triple Murder: देवरान पहुंचे तीनों शव के हुए अंतिम संस्कार, मायावती ने कहा- जितनी निंदा की जाए वह कम

Tue, 25 Oct 2022 06:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Oct 2022 06:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मामूली विवाद में पति-पत्नी और बेटे की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। तीनों शवों का मंगलवार शाम देवरान गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

विज्ञापन
last rites of the three dead bodies reached Devran entire village became a police camp
तीनों शवों का हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरान गांव में माता-पिता सहित पुत्र की हत्या के बाद पूरे गांव में मातम फैला है। गांव पुलिस छावनी में तब्दील है।  शाम को पुलिस की मौजूदगी में तीनों शवों के पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इसके बाद तीन अलग वाहनों में शव  देवरान गांव पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार के लिए परिजनों और पुलिस प्रशासन द्वारा श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार में एसपी डीआर तेनीवार, एएसपी शिवकुमार, सीएसपी अभिषेक तिवारी, नायब तहसीलदार महेंद्र प्रताप उदैनिया, डीएसपी एजेके एसपी शुक्ला, रामअवतार पांडेय, गरिमा मिश्रा, बद्री प्यासी सहित पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी दमोह जिले में हुए ट्रिपल मर्डर की निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी समाज पर अत्याचार जारी है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी ही कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed