फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuno National Park: एमपी में अफ्रीकन चीतों की एंट्री के लिए बन रहा नया हेलीपैड, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

Fri, 02 Sep 2022 02:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Sep 2022 02:48 PM IST
सार

श्योपुर में 5 हेलीपैड बनाएं जा रहे है, जिसमें 2 हेलीपैड पर अफ्रीकी चीते आएंगे, तो वहीं तीन  पर पीएम नरेंद्र मोदी का कफिला। सीएम शिवराज पीएम मोदी से चीता प्रोजेक्ट का उद्घाटन कराना चाहते हैं।

विज्ञापन
Kuno National Park: A new helipad is being built for the entry of African cheetahs in MP, PM Modi can inaugura
कूनो नेशनल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही लोगों को अफ्रीकी चीते देखने मिलेंगे। प्रदेश में चीतों को लाने की तैयारियां जोरों शोर से जारी हैं। श्योपुर में पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। जिनमें से दो पर अफ्रीकी चीतों की एंट्री होगी जबकि तीन पर पीएम मोदी के काफिले की। सीएम शिवराज ने हाल ही में अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 


पीएम को जन्मदिन का तोहफा देने चाहते हैं सीएम 
माना जा रहा है कि कूनो में चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने पीएम मोदी आ सकते हैं। खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान कूनो में चीतों को छोड़ने के प्रोजेक्ट का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करा कर उन्हें 72वें जन्मदिन का तोहफा देना चाहते हैं। वन विभाग अफ्रीका से आठ चीते लाने की तैयारियों में जुटा है। पहले चीते 15 अगस्त तक आने वाले थे, लेकिन अब इनके इस माह आने की उम्मीद है। वन विभाग 17 सितंबर की तैयारियों में जुटा है।
Kuno National Park: A new helipad is being built for the entry of African cheetahs in MP, PM Modi can inaugura
कूनो में अफ्रीका से आ रहे हैं आठ चीते - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी को आमंत्रित करेगी राज्य सरकार
श्योपुर स्थित कूनो वन्यजीव अभ्यारण्य में नमीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले आठ चीतों को यहां रखने की तैयारी है। इसे लेकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी के अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कूनो वन्यजीव अभ्यारण्य में चीता ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार को उम्मीद है कि पीएम मोदी 17 सितंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी की 72वीं सालगिरह है। इस अवसर पर सीएम शिवराज उन्हें आमंत्रित करना चाहते हैं। 
 
Kuno National Park: A new helipad is being built for the entry of African cheetahs in MP, PM Modi can inaugura
मध्यप्रदेश में नजर आएंगे अफ्रीकी चीते - फोटो : सोशल मीडिया
75 साल बाद फिर भारत में दिखेंगे चीते
देश में 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त वन्यजीव घोषित किया था। मध्यप्रदेश में 2010 से चीतों को बसाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है 12 साल के लंबे इंतजार के बाद इस साल मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में देशवासियों को अफ्रीकी चीते देखने का मौका मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed