फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park: 42 ancient coins found in excavation

Kuno में मिला गड़ा खजाना!: खुदाई में मिले 42 प्राचीन सिक्के, कुछ मुगलकालीन तो कुछ क्वीन विक्टोरिया काल के

Sat, 22 Oct 2022 12:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

पार्क की खुदाई में गुरुवार को 42 पुराने सिक्के मिले हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इधर पालपुर राजघराने के वंशज ने थोड़े ही सिक्के बताने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kuno National Park: 42 ancient coins found in excavation
कूनो में खुदाई के दौरान 42 प्राचीन सिक्के मिले हैं । - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश का कूनो नेशनल पार्क फिर चर्चा में है। चर्चा का कारण इस बार नामीबियाई चीते नहीं, बल्कि जमीन में गड़ा खजाना मिलने की बात है। पार्क की खुदाई में गुरुवार को 42 पुराने सिक्के मिले हैं। प्रशासन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इधर पालपुर राजघराने के वंशज ने थोड़े ही सिक्के बताने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कूनो पार्क में खुदाई के दौरान 42 प्राचीन सिक्के मिले हैं। ये सिक्के क्वीन विक्टोरिया, ग्वालियर रियासत और मुगलकालीन बताए गए हैं। 42 में से 35 सिक्कों पर तो फारसी में कुछ लिखा बताया जा रहा है। पांच सिक्के क्वीन विक्टोरिया के समय 1840 के हैं। शेष दो सिक्कों पर ग्वालियर रियासत लिखा पाया गया है, जो तांबे जैसी धातु वाले हैं। 
विज्ञापन


श्योपुर के पुलिस अधीक्षक आलोककुमार सिंह का कहना है कि पार्क के अंदर पालपुर राजघराने की पुरानी गढ़ी बनी हुई है। यहां खुदाई की जा रही थी। इस दौरान पुराने सिक्के मिले हैं। इनकी संख्या 42 बताई गई है, वहीं वजन 480 ग्राम है। सेसईपुरा थाना पुलिस ने इन्हें जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पालपुर रियासत के वंशज गोपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कूनो की जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है तो विभाग ने वहां खुदाई कैसे करा दी। वन विभाग ने मजदूरों से छीनकर थोड़े सिक्के जब्त दिखाए हैं। असल में किसी को जानकारी नहीं है कि कितना खजाना मिला है। एक बात और कि वन विभाग ने गुरुवार को खुदाई की थी। जबकि इसकी जानकारी 24 घंटे बाद पुलिस को दी। गुरुवार को मुझे जानकारी मिल गई थी। मैं तुरंत पार्क पहुंच गया था, लेकिन अंदर ही नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed