फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kidnapped a young man in Katni and demanded a ransom of two lakhs police recovered it in 24 hours

MP News: युवक का अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगी, सात थानों की पुलिस ने 24 घंटे में किया बरामद

Tue, 18 Oct 2022 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

कटनी जिले में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है, कुछ लोगों ने युवक को अगवा कर उसे छोड़ने के एवज में दो लाख की फिरौती मांगी थी, लेकिन बाद में बिना पैसे लिए ही उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Kidnapped a young man in Katni and demanded a ransom of two lakhs police recovered it in 24 hours
पुलिस के साथ युवक, जिसका अपहरण हुआ था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिल में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिनगौडी बस स्टैंड से 22 वर्षीय जितेंद्र सिंह अचानक लापता हो गया था। युवक के मोबाइल से परिजनों को मैसेज आया कि उसे कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है और उसे छोड़ने के एवज में दो लाख की फिरौती की मांग की थी। घटना की जानकारी लगते ही कटनी पुलिस हरकत में आई और एसपी सुनील कुमार जैन के निर्देश पर तलाश शुरू की गई। जितेंद्र को खोजने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने एसडीओपी उमराव सिंह समेत सात थानों के प्रभारियों को लगाया, जिसमें विजयराघवगढ़ टीआई विजय सिंह बघेल, कैमोर टीआई सुदेश कुमार, बरही टीआई सुधाकर बारसकर, एनकेजे थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय समेत अन्य टीआई अपने पुलिस बल के साथ शामिल रहे। जिन्होंने रातभर युवक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की। अंत में कुंदरेही के समीप युवक मिला। 
विज्ञापन


वहीं मामले पर एसडीओपी उमराव सिंह का कहना है कि जितेंद्र से पूछताछ करने पर जानकारी मिली की बाइक सवार तीन लोगों ने उसे किडनैप किया था, जिसके बाद खितौली के पास ले गए थे और दो लोगों ने उसे पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। खास बात यह है की बिना फिरौती की रकम लिए ही किडनैपर्स ने युवक को छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद अपहरण के सही कारण सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed