Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MLA's personal assistant dies, body found on roadside

खरगोन: सड़क दुर्घटना में विधायक के निज सहायक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

Sun, 22 Nov 2026 05:01 PM IST
खरगोन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2026 05:01 PM IST
सार

बड़वाह विधायक सचिन बिरला के निज सहायक संदीप बिरला की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात भोजन के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे, लेकिन रविवार सुबह उनका शव सड़क किनारे नाली के पास मिला। घटना के बाद भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के दीपावली मिलन समारोह निरस्त कर दिए। 

विज्ञापन
MLA's personal assistant dies, body found on roadside
मृतक संदीप बिरला

विस्तार

बड़वाह विधायक सचिन बिरला के निज सहायक संदीप बिरला (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव सड़क किनारे नाली के पास मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़वाह-सनावद क्षेत्र में हुए हादसे में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। हादसे के बाद भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम निरस्त कर दिए।

विज्ञापन


संदीप बिरला पिता लखन बिरला बेड़िया क्षेत्र के ग्राम हुड़गांव के निवासी थे। वे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से विधायक सचिन बिरला के साथ काम कर रहे थे। विधायक के निज सहायक के रूप में वे क्षेत्रीय गतिविधियों और विभिन्न आयोजनों की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते थे। इन दिनों वे बड़वाह-सनावद क्षेत्र में होने वाले दीपावली मिलन समारोह की तैयारियों में जुटे हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रतिबंधित नायलॉन मांझे से बच्चे की कटी गर्दन, लगातार बह रहा था खून; अस्पताल में लगे पांच टांके
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे संदीप बड़वाह पहुंचे थे। यहां एक होटल में भोजन करने के बाद वे बाइक से बेड़िया स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए, लेकिन घर नहीं पहुंच सके। रविवार सुबह उनका शव सड़क किनारे नाली के पास मिला। बताया जा रहा है कि बेड़िया के बाहरी इलाके में श्याम मार्बल के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसे में उनके सिर पर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

संदीप की मौत की खबर मिलते ही उनके परिचितों, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक छा गया। विधायक सचिन बिरला के साथ लंबे समय तक काम करने के कारण क्षेत्र में उनकी पहचान थी। उनके असमय निधन से परिवार और राजनीतिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित दीपावली मिलन समारोह निरस्त कर दिए। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी संदीप के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed