{"_id":"62383ce20f6f7055074c4b70","slug":"khargone-toll-staff-and-driver-clashed-over-the-issue-of-crossing-the-toll-booth-from-the-wrong-direction","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन: गलत दिशा से टोल बूथ पार करने की बात पर भिड़े टोल कर्मचारी और वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन: गलत दिशा से टोल बूथ पार करने की बात पर भिड़े टोल कर्मचारी और वाहन चालक
Mon, 21 Mar 2022 02:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:22 PM IST
सार
महेश्वर स्थित टोल बूथ पर दो पक्ष भिड़ गए। वाहन गलत दिशा से निकालने की बात पर वाहन चालक के दोस्त और टोल कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई है। बड़वाह पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महेश्वर में टोल बूथ कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच मामूली बातचीत के बाद मारपीट हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में टोल बूथ कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच मामूली बातचीत के बाद मारपीट हो गई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला रविवार रात का है।
टोल बूथ के अधिकारी ने सोमवार को पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात उस समय हुई जब एक वाहन चालक ने गलत दिशा से बूथ पार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जैसे ही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने उन्हें रोका, तो कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक ने अपने दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलवा लिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। जवाब में कर्मचारियों के ग्रुप ने भी मारपीट की।
बड़वाह थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने कहा कि पीड़ित कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।