फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Women got 2 hours relaxation in curfew, there is no news of any dispute, relief can be given tomorrow

खरगोन उपद्रव: गुरुवार को कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील, गृहमंत्री ने माहौल बिगाड़ने वालों को चेताया

Thu, 14 Apr 2022 06:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 06:31 PM IST
सार

खरगोन जिले में बीते चार दिनों से जारी कर्फ्यू में गुरुवार सुबह सिर्फ दो घंटे के लिए ढील दी गई। कर्फ्यू में ढील के दौरान सिर्फ दो घंटे के लिए महिलाओं को बिना वाहन जरूरी सामान खरीदने की छूट दी गई थी।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Women got 2 hours relaxation in curfew, there is no news of any dispute, relief can be given tomorrow
खरगोन में कर्फ्यू में दी गई दो घंटे की ढील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन में गुरुवार को कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई। जिले में रामनवमी की रात से कर्फ्यू जारी है। गुरुवार सुबह 10 से 12 बजे तक महिलाओं को बिना वाहन के कर्फ्यू में ढील दी गई। ढील में सिर्फ किराना, सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानों को खोलने की अनुमति थी। 
विज्ञापन


कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कर्फ्यू में ढील देने की बात पर कहा कि आज किसी तरह के किसी विवाद की खबर नहीं थी। शांतिपूर्ण माहौल में महिलाओं ने खरीदारी की। उन्होंने आज की स्थिति को देखते हुए कल भी कर्फ्यू में ढील देने की बात कही है।
विज्ञापन


वहीं, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक उन्माद और अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे तत्व जेल जाने के लिए तैयार रहें। पुलिस सोशल मीडिया पर सतत कड़ी नजर रख रही है। खरगोन व सेंधवा में हुए उपद्रव के बाद पुलिस ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है, जो अशांति फैलाने का प्रयास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

           


गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि खरगोन में शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। दंगा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन पूरे मामले पर गंभीरता से नज़र रखे हुए है। पुलिस कर्मी दंगाग्रस्त इलाकों में घर-घर जाकर वहां रहने वालों से चर्चा कर उन्हें  आश्वस्त कर रहे हैं कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आने दी जाएगी। पुलिस  इन इलाकों में रहने वालों की समस्याओं की  जानकारी लेकर उनका निराकरण भी कर रही हैं। उन्हें दूर भी कर रहे है। उन्होंने बताया हैं कि स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है।
  
 गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दंगे के बाद तनाव फैलाने का प्रयास करने वाले तत्वों पर पुलिस पूरी नज रखे हुए है ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को सोशल मीडिया पर भी लगातार नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। जो कोई भी  सोशल मीडिया ट्वीटर, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट डालेगा या कमेंट करेगा वह सीधे जेल जाएगा। प्रदेश की शांति को भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed