फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: No relaxation in curfew on Eid-Akshaya Tritiya, prohibition of offering prayers, taking out processions, mass marriages

खरगोन उपद्रव: ईद-अक्षय तृतीया पर कर्फ्यू में ढील नहीं, नमाज़ पढ़ने, शोभायात्रा निकालने, सामूहिक विवाह की मनाही

Tue, 03 May 2022 09:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 03 May 2022 09:45 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी पर मचे बवाल के बाद मंगलवार को एक साथ ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जंयती होने के चलते जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिले में सुरक्षा के लिहाज से आज पूरी तरह से कर्फ्यू लागू है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: No relaxation in curfew on Eid-Akshaya Tritiya, prohibition of offering prayers, taking out processions, mass marriages
खरगोन में सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान। - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी पर मचे बवाल के बाद मंगलवार को एक साथ ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जंयती होने के चलते जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। जिले में सुरक्षा के लिहाज से आज पूरी तरह से कर्फ्यू लागू है। किसी भी समुदाय को सार्वजनिक स्थल पर किसी भी तरह के आयोजन करने की मनाही है। कर्फ्यू के चलते मंगलवार को होने वाली ईद की नमाज़ भी मस्जिदों की जगह घरों में अदा की गई।
विज्ञापन


दंगों के 23 दिन बीत जाने के बाद मंगलवार का दिन पुलिस के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। अक्षय तृतीया पर शहर में किसी भी जगह सार्वजनिक रूप से शादी समारोह पर रोक है। वहीं, परशुराम जयंती पर भी किसी भी तरह की शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकेगी।
विज्ञापन


खरगोन में किसी तरह की अप्रिय घटनाएं न हों इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात है। जिले में अलग-अलग बलों के 1300 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। वहीं, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। दंगा प्रभावित क्षेत्र तालाब चौक, पहाड़सिंगपुरा, काजीपुरा, मोहन टॉकिज, गुरुव मोहल्ला, भावसार मोहल्ला में पुलिस पैनी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिले के प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी थी। उन्होंने 1300 जवान पूरे शहर में तैनात किए गए जाने समेत ड्रोन से लगातार निगरानी रखने की बात कही थी। जिले में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित तमाम इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट मोड पर रखी गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने निमाड़, मालवा और महाकौशल के संवेदनशील जिलों को अलर्ट भेजा है। ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed