फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Curfew relaxed for 11 hours, petrol pumps open after 23 days, religious places not allowed to open

खरगोन उपद्रव: कर्फ्यू में 11 घंटे की ढील, 23 दिन बाद खुले पेट्रोल पंप, धार्मिक स्थलों को खोलने इजाज़त नहीं

Wed, 04 May 2022 09:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 May 2022 09:49 AM IST
सार

खरगोन जिले में जारी कर्फ्यू में बुधवार को 11 घंटे की राहत दी गई है। दंगों को 23 दिन बाद आज पहली बार पेट्रोल पंप खोलने की भी इजाज़त दी गई है, हालांकि शहर में सभी धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Curfew relaxed for 11 hours, petrol pumps open after 23 days, religious places not allowed to open
खरगोन: कर्फ्यू में 11 घंटे की राहत (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन में बुधवार को कर्फ्यू में 11 घंटे की राहत दी गई है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक महिलाएं एवं पुरुष बिना वाहनों के जरुरी कामों के लिए घरों से निकल सकते हैं। इस संबंध में एसडीएम मिलिंद ढोके ने आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार सभी सेवाओं के साथ ही बैंक व पोस्ट ऑफिस भी खोले जा सकेंगे। वही बसों के आवागमन और कृषि मंडी में आने वाले वाहनों को भी छूट दी गई। लंबे समय से शहर के पेट्रोल पंपों को खोलने की इजाज़त नहीं थी, लेकिन बुधवार को दंगों के 23 दिन बाद पहली बार पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने फिलहाल किसी भी समुदाय के धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए त्यौहार
मंगलवार को जिले में लोगों ने ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती शांति पूर्वक घरों में ही मनाई। जिला प्रशासन ने किसी भी समुदाय को सार्वजनिक रूप से त्यौहार मनाने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके चलते लोगों ने घरों में ईद की नमाज़ अदा की। एक साथ तीन पर्व होने के चलते प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू जारी रखा था। वहीं खरगोन में अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए करीब 13 सौ जवान तैनात किए गए थे। शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों के जरिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed