{"_id":"62679fba777ccc53b122f88b","slug":"khargone-mp-gajendra-patel-says-reply-with-stone-for-throwing-bricks-at-you-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन उपद्रव: सांसद ने कहा- रामभक्तों के जुलूस पर फूल बरसने थे और पत्थर बरसे, हम हर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन उपद्रव: सांसद ने कहा- रामभक्तों के जुलूस पर फूल बरसने थे और पत्थर बरसे, हम हर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे
Tue, 26 Apr 2022 01:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:08 PM IST
सार
खरगोन के सांसद गजेंद्र पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह कह रहे हैं कि जिन रामभक्तों के जुलूस पर फूल बरसने थे, पर उस पर पत्थर बरसे। हमें संकल्प लेना होगा कि हर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
विज्ञापन
खरगोन के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल संबोधित करते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव और सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सांसद गजेंद्र पटेल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें गजेंद्र पटेल कह रहे हैं कि रामभक्तों के जुलूस पर फूल बरसने चाहिए थे, पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। युवाओं को एक संकल्प पारित करना चाहिए कि हम हर ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। इसके लिए तैयारी करनी होगी।
गजेंद्र पटेल का यह वीडियो कसरावद का है। खरगोन से 40 किमी दूर कसरावद में खाटू श्याम के भजनों की संध्या आयोजित हुई थी। इसी में सांसद ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि 'भगवान राम जी के जन्मोत्सव पर हजारों रामभक्तों के जुलूस पर जहां फूल बरसने थे, वहां पत्थर फेंके हैं। यह ध्यान रखना कि बाबा का आशीर्वाद है और यहां कसरावद के नौजवान बैठे हैं। एक संकल्प पारित करना... खरगोन की हमारी मां-बहनों का दर्द सुनना... भाइयों का दर्द आंखों में झलकते हुए देखना। यह गांठ बांध लेना कि यह मां भारती का देश है। हम धर्म के आधार पर जीते हैं। आपने पत्थर बरसाए हैं तो हम भी संत-सनातन धर्म के लोग हैं, हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना आता है।'
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस देश में शक्तिशाली सरकार चल रही है। इस बात को दूसरे लोग समझ जाएं कि यह समझौता करने वाली सरकार नहीं है। आप लोग पूरी ताकत से खड़े हो जाए, अगर कोई बुरी नजर डालेगा तो यह हिंदू समाज पूरी ताकत से खड़ा रहेगा। संकल्प ले लें कि कोई भी अत्याचारी हम पर पत्थर फेंकेगा तो हम उसकी तैयारी करके रखो। यह शांति का देश है। अशांत करने वालों को पूरी तरह शांत करने के लिए खड़े हैं।'
वायरल हुआ वीडियो
एकजुट होकर दंगाइयों को जवाब देने का संकल्प लेने के सांसद के बयान का यह वीडियो वायरल हो गया है। इससे पहले खरगोन से अलग-अलग समाज और कॉलोनियों के वीडियो भी आए हैं, जिसमें लोग दूसरे धर्म के लोगों से सामान न खरीदने के संकल्प लेते दिख रहे हैं। दरअसल, खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी पर जुलूस के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा में करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

खरगोन सांसद @gajendra4bjp ने कहा जिन लोगों ने रामभक्तों पर पत्थर बरसाए, उन्हें ईंट का जवाब पत्थर से देंगे @MP4BJP @vdsharmabjp @BJP4Indiahttps://t.co/cUdC6dwjG7 pic.twitter.com/IPVPsyGqnW
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 26, 2022