फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guard Caught Dragging Woman Out Of Madhya Pradesh Hospital In Photos

मध्यप्रदेश: गार्ड ने महिला के साथ की बदसलूकी, 300 मीटर घसीटकर जिला अस्पताल से निकाला

Sat, 20 Feb 2021 09:45 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 20 Feb 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Guard Caught Dragging Woman Out Of Madhya Pradesh Hospital In Photos
खरगोन के अस्पताल में इस तरह से महिला को घसीटकर बाहर निकाला गया - फोटो : Video Grab

मध्यप्रदेश के खरगोन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मध्यप्रदेश के खरगोन में जिला अस्पताल में एक गार्ड ने महिला को 300 मीटर घसीटते हुए बाहर सड़क पर छोड़ दिया। ये गुरुवार शाम की बात है, जब महिला अस्पातल में किसी कारण घुस गई थी।

विज्ञापन


गार्ड ने महिला को अस्पताल से बाहर जाने को कहा लेकिन महिला ने इंकार दिया। इसके बाद गार्ड ने महिला को 300 मीटर की दूरी तक घसीटा और अस्पताल के बाहर निकाल दिया। इस दौरान कई लोग तमाशहीन बने देखते रहे। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि महिला को गार्ड ने बाहर जाने का कहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं गार्ड ने महिला को दोबारा अस्पताल में ना आने की धमकी भी दी। हालांकि अस्पताल के नियम यह कहते हैं कि महिला को अस्पताल से बाहर निकालने के लिए महिला गार्ड को होना चाहिए था। अगर महिला मानसिक रोग या किसी बीमारी से पीड़ित है तो उसकी जानकारी अफसरों को देनी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा ने इस आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा, महिला मानसिक रूप से बीमार थी और लोगों पर पत्थर फेंक रही थी। इसलिए एक गार्ड ने उसे बाहर कर दिया था लेकिन वह मुख्य द्वार पर बैठ गई थी। तब एक एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने के लिए गार्ड ने उसे वहां से हटाया था।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed