{"_id":"64d63f15a238724e5c0f0505","slug":"two-youths-arrested-for-making-a-minor-do-wrong-in-khandwa-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: दो युवक नाबालिग से करवा रहे थे अप्राकृतिक कृत्य, लोगों ने पकड़कर की कुटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: दो युवक नाबालिग से करवा रहे थे अप्राकृतिक कृत्य, लोगों ने पकड़कर की कुटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Fri, 11 Aug 2023 07:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:31 PM IST
सार
एफआईआर दर्ज करने के तत्काल बाद ही पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन कंप्लीट करके दोनों को गिरफ्तार किया है। आज दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार दोपहर की है जब दो आरोपी विनोद और संतोष एक मासूम बालक को बहला फुसलाकर शहर के अभिषेक टॉकीज के पीछे खाली पड़े मैदान में ले गए। इसके बाद दोनों आरोपी नाबालिक से कुकृत्य करवाने लगे।
विज्ञापन
मासूम के साथ इस तरह की घटना होते देख पास ही के कुछ लोग आरोपियों को पकड़ने दौड़े। लोगों ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई भी कर दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
खंडवा में बुधवार की दोपहर एक 14 वर्षीय बालक को दो आरोपी बहला फुसला कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के इरादे से उसे साथ ले गए। आरोपी उसे एक टॉकीज के पीछे खाली पड़े मैदान मैं ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिक से कुकृत्य करवाना शुरू कर दिया। इस दौरान पास खड़े कुछ लोगों ने देख लिया और उन्हें पकड़ने दौड़े। लोगों को अपने पास आता देख दोनों आरोपी विनोद पिता मंगल और संतोष पिता भूरा भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने घेर कर उन्हें पकड़ लिया और जमकर उनकी पिटाई कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना लगी और पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पोक्सो एक्ट में अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
इधर, इस पूरी घटना को लेकर खंडवा एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि यह घटनाक्रम उनके संज्ञान में आया है। आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज करने के तत्काल बाद ही पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन कंप्लीट करके दोनों को गिरफ्तार किया है। आज दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। इसको हम चिह्नित अपराध के रूप में भी दर्ज करेंगे और जल्द ही इसका ट्रायल होकर उनको सजा मिले इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
हालांकि पकड़े गए दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछे जाने पर एसएसपी शुक्ल ने बताया कि यह पूरा विषय अभी इन्वेस्टिगेशन में है कि क्या उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। वह भी इन्वेस्टिगेशन के दौरान तय हो जाएगी और उसके अनुरूप भी हम बाकी जो सेक्शन हैं उसके अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं।
