फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: 3 generations ended together in collision between Bolero, bike and Tavera, 3 people injured

MP News: खंडवा में भीषण सड़क हादसा; बोलेरो, बाइक और टवेरा की भिड़ंत में तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म, तीन लोग घायल

Tue, 29 Jul 2025 08:42 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 08:42 PM IST
सार

Khandwa News: खंडवा में मंगलवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो, बाइक और टवेरा की भिड़ंत में एक परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गईं। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल चल रहा है।

विज्ञापन
Khandwa News: 3 generations ended together in collision between Bolero, bike and Tavera, 3 people injured
खंडवा में भीषण सड़क हादसे में एक परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले में मंगलवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर रोशिया फाटे के पास हुआ, जहां बोलेरो, बाइक और टवेरा तीनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार परिवार के दादा, पिता और पोते की एक के बाद एक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
भीषण हादसे में एक परिवार की तीन पीढ़ियां हुईं खत्म
इस दर्दनाक टक्कर में 15 वर्षीय अंशु रायकवार, उसके पिता विनोद रायकवार (35) और दादा लक्ष्मण रायकवार (62) की जान चली गई। हादसे के बाद विनोद और लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 20 मिनट तक CPR देकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी जिंदगी की जंग हार गया। इस हृदय विदारक हादसे से ग्राम चिचगोहन में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Narsinghpur News: मूसलाधार बारिश से हालात दूभर, खमरिया ब्रज जलमग्न; रिछई डैम उफनाया, कई गांवों से टूटा संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन वाहन आपस में टकराए, टवेरा भी चपेट में आई
जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त ग्राम चिचगोहन निवासी चार रिश्तेदार बाइक पर सवार थे, जो बोलेरो से टकरा गए। बोलेरो में ग्राम खेरदा के दो लोग सवार थे। टक्कर के कुछ ही पल बाद सामने से आ रही एक टवेरा भी इन दोनों वाहनों से टकरा गई, जिसमें सिंगाजी समाधि स्थल जा रहे ग्राम चिचगोहन के ही 10 लोग सवार थे। तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।


तीन वाहनों की भिड़त में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
 
घायलों का इलाज जारी, अस्पताल में पसरा मातम
हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई और हर कोई गमगीन दिखाई दिया। एक ही घर से तीन अर्थियां उठने की खबर ने पूरे चिचगोहन गांव को शोक में डुबो दिया।

यह भी पढ़ें- MP Flood: चंबल अंचल में बाढ़ का कहर, भिंड में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत; कई गांव जलमग्न, अलर्ट जारी
 
पुलिस ने वाहन जब्त किए, मर्ग कायम कर जांच शुरू
छैगांव माखन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो, बाइक और टवेरा को जब्त कर लिया है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है और सभी वाहनों की तकनीकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed