फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The miscreants had robbed the cooler mechanic late at night by assaulting him in khandwa

Khandwa: कूलर मैकेनिक के साथ देर रात मारपीट कर बदमाशों ने की थी लूट, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 08:35 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2024 08:35 AM IST
सार

Khandwa: खंडवा नगर में देर रात एक युवक के साथ हुई लूट के मामले का महज 12 घंटे में मोघट थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है, तो वहीं इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद दोनों ही को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
The miscreants had robbed the cooler mechanic late at night by assaulting him in khandwa
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए लूट के आरोपी

विस्तार

शहर के शिक्षक नगर के पास मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने के इस मामले में फरियादी ने थाने में अपने साथ हुई लूट की घटना की रिपोर्ट 1 जून को लिखवाई थी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रात में हुई घटना के बाद दिन में इस लूट की वारदात की रिपोर्ट लिखाने के लिए अपने परिजनों के संग परेशान होता रहा, इसके बाद देर शाम उसकी रिपोर्ट लिखी गई थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने मारपीट कर लूटा था सामान
इधर मोघट थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि 1 जून को रात्रि 10.20 बजे फरियादी मोहम्मद अफसर पिता मोहम्मद अयाज उम्र 21 साल निवासी हाटकेश्वर वार्ड खंडवा ने रिपोर्ट लिखायी थी कि दिनांक 31 मई एवं 1 जून की मध्य रात्री करीब 01.30 बजे 02 अज्ञात बदमाशों के द्वारा पुरानी कंट्रोल दुकान शिक्षक नगर के पास उसके साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, ब्लड प्रेशर बेल्ट, आधार कार्ड, घड़ी एवं नगदी 2500 रुपये, कुल कीमत 15000 रुपए की लूट कर फरार हो गए थे। जिसके बाद इन मामले में अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए।
विज्ञापन


आरोपियों से हुआ लूट का माल जब्त
वहीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद आरोपी प्रेम उर्फ दुख्खु पिता सजन उम्र 32 साल निवासी गाड़ीखाना (गांधीनगर) एवं तुषार सारसर पिता धीरज सारसार जाति मेहतर उम्र 20 साल निवासी गांधी नगर गाड़ीखाना खण्डवा की पहचान की गई। दोनों आरोपियों से लूट का मोबाइल सहित ब्लड प्रेशर बेल्ट, आधार कार्ड, घड़ी एवं नगदी 2500 रुपये कुल कीमती 15000 रुपये का माल भी जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, जहां से दोनों को ही जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed