फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Religion conversion by offering allurement in tribal areas

MP News: खंडवा के आदिवासी गांव में धर्मांतरण का आरोप, दो पक्षों में विवाद के बाद तीन पर केस दर्ज

Mon, 09 Feb 2026 06:57 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 06:57 PM IST
सार

रायपुर ग्राम में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, जिसमें पूछताछ में सामने आया कि कुछ लोग उस गांव में बाहर से आए थे और वहां धर्मांतरण का भी प्रयास किया था। जिस पर गांव वाले फरियादी के रूप में थाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Religion conversion by offering allurement in tribal areas
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी अंचल के रायपुर ग्राम में कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इसको लेकर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कोटवाड़ा निवासी रमेश बारेला गांव में पास्टर बनकर आया था। आरोप है कि रमेश अपने साथियों नवल सिंह और दशरथ लोहार के साथ मिलकर भोले-भाले आदिवासी परिवारों को बीमारी ठीक करने, भूत-प्रेत भगाने और परेशानियां दूर करने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। आरोपियों द्वारा लोगों से प्रभु यीशु की प्रार्थना करने को कहा जाता था।

विज्ञापन

मामले में पिपलोद थाना पुलिस ने रमेश बारेला, नवल सिंह और दशरथ लोहार के खिलाफ धर्मांतरण कराने का केस दर्ज किया है। वहीं, इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पास्टर रमेश के साथ मारपीट किए जाने की भी शिकायत सामने आई है। इस मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिपलोद थाना प्रभारी एसएन पांडेय के अनुसार, रायपुर ग्राम निवासी नवल सिंह पिता दमड़िया की शिकायत पर गांव के किशोर पिता संतोष, पवन पिता बाच्या और उसके भाई भारत के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, धमकाने और एट्रोसिटी एक्ट सहित कुल आठ धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने नवल सिंह, उसके परिजन और रमेश बारेला के खिलाफ आदिवासी परिवारों को झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत की थी।


पढ़ें:  कट्टे की नोक पर दंपती से लूट, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया; शादी में जाने के दौरान हुआ था हादसा

धर्मांतरण की सूचना मिलने पर खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं। रविवार को पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से पूछताछ की। टीआई के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया जाना सामने आया है, जिस पर गांव के विजय की शिकायत पर रमेश बारेला, नवल सिंह और दशरथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि नवल सिंह के घर पर प्रार्थना सभा की तैयारी चल रही थी, जिसमें हाल ही में ईसाई बने कुछ परिवार भी शामिल थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और विवाद बढ़ गया। मारपीट में रमेश बारेला घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रमेश और उसके साथी पहले स्वयं धर्म परिवर्तन कर चुके थे और अब गांव के अन्य आदिवासी परिवारों को पैसे, नौकरी और शादी कराने का लालच देकर ईसाई बना रहे थे।

इस पूरे मामले में खंडवा प्रभारी एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि रायपुर ग्राम में बाहरी लोगों द्वारा बार-बार आकर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ धर्मांतरण के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed