फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Pandit and home guard caught extorting money for VIP darshan in Omkareshwar

Khandwa: ओंकारेश्वर में VIP दर्शन 1500 और दक्षिणा के मांगे 500, जोड़ा बनकर गए जांच दल ने दो पंडितों को पकड़ा

Mon, 09 Jun 2025 08:42 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 08:42 PM IST
सार

ओंकारेश्वर के ममलेश्वर मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर पैसे वसूलने की शिकायत पर जांच दल ने कार्रवाई की। दो पंडितों पर धारा 151 के तहत केस दर्ज किया गया और 25 वर्षों से तैनात होमगार्ड को ड्यूटी छोड़ पैसे लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Pandit and home guard caught extorting money for VIP darshan in Omkareshwar
ओंकारेश्वर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक और पवित्र नगरी ओंकारेश्वर के ममलेश्वर मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां असामाजिक तत्वों द्वारा दर्शनार्थियों से ममलेश्वर भगवान के वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपए लेने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने महिला एवं पुरुष पटवारियों का एक जांच दल गठित किया। सात लोगों के इस जांच दल से वीआईपी दर्शन के नाम पर 1500 रु प्रति जोड़े और बाद में 500 रु दक्षिण के नाम पर मांग की गई। इसके बाद दर्शन कराने वाले दो पंडितों पर कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं घाट पर 25 वर्षों से नाव की ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान को, ड्यूटी छोड़ वीआईपी दर्शन कराने के आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस तरह से जांच दल ने की कार्रवाई
पुनासा एसडीएम और ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासक शिवम प्रजापति को वीआईपी दर्शन के नाम पर मिल रही शिकायतों के बाद, उन्होंने क्षेत्र के सात पटवारियों का एक जांच दल बनाया। जब यह दल गुप्त तरीके से दर्शनार्थियों के रूप में ममलेश्वर मंदिर परिसर पहुंचा, तब ममलेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद रिद्धि उर्फ रिद्धिचंद शर्मा निवासी ओंकारेश्वर ने इन्हें बताया कि वीआईपी गेट से दर्शन करना है तो प्रति जोड़ा 1500 रुपये की राशि देनी होगी। इसके बाद दर्शनार्थी के रूप में मौजूद पटवारियों के दल ने पंडित रिद्धि से रुपये कम करने की बात की। लेकिन उसने रुपये कम करने से मना कर दिया। इसके बाद 1500 रुपये के मान से दो जोड़े के दर्शन की 3000 रुपये में बात तय हुई। यहां पटवारी अमरसिंह मंसूरे ने फोन पे के माध्यम से पंडित रिद्धिचंद शर्मा के खाते में राशि ट्रांसफर की। इसके बाद रिद्धि ने मंदिर में दर्शन करवाने के लिए पंडित अल्लू उर्फ देवेंद्र मुद्दगल निवासी ओंकारेश्वर के सुपर्द इन सभी को कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कटनी विवाद के बाद अब सीएम के निर्देश पर DSP प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


VIP दर्शन के बाद दक्षिणा के नाम पर मांगे 500 रु
पंडित अल्लू ने दोनों जोड़ों को मंदिर में वीआईपी गेट से प्रवेश कराने के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित होमगार्ड नागेंद्र शर्मा के सहयोग से प्रोटोकॉल के नाम पर निकासी द्वार से मंदिर में प्रवेश कराया। जहां पूजन अभिषेक के बाद पंडित अल्लू ने दक्षिणा के नाम पर 500 रुपये की और मांग की। इस गढ़ से पंडित, पुजारी एवं गौमुख घाट पर सुरक्षा के लिए तैनात होम गार्ड नागेंद्र शर्मा डयूटी स्थल छोड़कर ममलेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से वीआईपी दर्शन, पूजन, अभिषेक के नाम पर रुपये लेते पाए गए।

ये भी पढ़ें- टर्न ले रहे ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, दो सगी बहनों की मौत, तीन की हालत नाजुक

होमगार्ड को निलंबित कर पंडितों पर कर रहे कार्रवाई
पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि होमगार्ड नागेंद्र शर्मा पिछले 25 वर्षों से ओंकारेश्वर में पदस्थ हैं। जांच में पाया गया है कि वे पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं कर चुके हैं। नागेन्द्र शर्मा की ड्यूटी नाव पर रहती है, जबकि वे अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर ममलेश्वर मंदिर के अंदर एवं परिसर में घूमते पाए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन कराने संबंधी शिकायत मिलने पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं दोनों पंडितों पर भी सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed