फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: After Katni controversy, DSP Prabhat Shukla and Mahila Thana in-charge Manju Sharma removed on CM's instru

MP: कटनी विवाद के बाद अब सीएम के निर्देश पर DSP प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटाया

Mon, 09 Jun 2025 08:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 09 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

कटनी में महिला पुलिस अधिकारी और उनके तहसीलदार पति के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद अब दो अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई कीगई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख के बाद जांच के आधार पर डीएसपी प्रभात कुमार शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाकर जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

विज्ञापन
MP: After Katni controversy, DSP Prabhat Shukla and Mahila Thana in-charge Manju Sharma removed on CM's instru
पीएचक्यू भोपाल - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कटनी में महिला पुलिस अधिकारी और उनके तहसीलदार पति के बीच उपजे पारिवारिक विवाद में पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की जांच के बाद डीएसपी प्रभात कुमार शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए जबलपुर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में प्रशासनिक दृष्टि से संबद्ध कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक्स पर एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले कटनी में हुए घटनाक्रम के फलस्वरूप दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जांच उपरांत डीजीपी द्वारा दोनों अधिकारियों को स्थानांतरित कर संबद्ध किया गया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: भोपाल में कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम का निर्माण होगा, सीएम बोले-बढ़ेगी आभा और कीर्ति
विज्ञापन


पहले एसपी को हटाया था
इससे पहले कटनी में पदस्थ पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन को भी इस विवाद के बाद हटाया गया था। बता दें, सीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र शर्मा के बीच पारिवारिक विवाद के बाद और परिजनों के साथ महिला थाने में विवादित कार्रवाई, कथित मारपीट जैसे गंभीर आरोप पुलिस पर लगे थे। साथ ही मीडियाकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में जांच कराई गई, जिसमें डीआईजी जबलपुर रेंज ने अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से बयान भी लिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से दोषी माने गए अधिकारियों को हटाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  विश्व सिकल सेल दिवस: 19 जून को बड़वानी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

बता दें, सीएसपी ख्याति मिश्रा और उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद चल रहा है। इस मामले में शैलेंद्र शर्मा ने तत्कालीन कटनी एसपी अभिजीत रंजन और उनकी पत्नी ख्याति मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर ख्याति मिश्रा का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पति हमेशा उनको प्रताड़ित करते आए हैं। घरेलू बातों को मीडिया में वायरल करवाया।

ये भी पढ़ें- MP News: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण, सीएम बोले- देश को 2029 में भी प्राप्त होगा नेतृत्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed