फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Election: Assam CM Sarma said - 70 years of Congress is the time of scams

MP Election: असम के CM सरमा बोले-BJP ने एमपी को बनाया देश में अग्रणी प्रदेश, कांग्रेस के 70 साल घोटालों का समय

Wed, 08 Nov 2023 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 07:40 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा ओंकारेश्वर में थे। भाजपा सरकार को मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश का अग्रणी राज्य बनाने वाला बताया। तो वहीं कांग्रेस के 70 सालों को घोटालों का समय बताते हुए भाजपा के शासन को गरीबों की मदद करने वाला बता दिया। 

विज्ञापन
MP Election: Assam CM Sarma said - 70 years of Congress is the time of scams
असम के सीएम सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच लगातार सभी प्रमुख पार्टियों के स्टार प्रचारकों के अपनी पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क दौरे जारी हैं। इसी बीच खंडवा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करने तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश का अग्रणी राज्य बनाने वाला बताया। तो वहीं कांग्रेस के 70 सालों को घोटालों का समय बताते हुए भाजपा के शासन को गरीबों की मदद करने वाला बता दिया। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करने को लेकर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले तो रोड शो के जरिए मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की, जिसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होने मध्यप्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सरमा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि भाजपा की सरकार बनना चाहिए, और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस एक बार देश में आ जाएगी तो देश को बर्बाद कर देगी। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस के राज्य में मध्य प्रदेश बीमारू प्रदेश था, और आज देश के अग्रणी राज्य में से है और आगे भी भाजपा इसे लेकर जाएगी। इसलिए भाजपा को ही वोट देना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस को वोट देने का मतलब फिर से बीमारू बनाना है। 
विज्ञापन


देश मे हो रहे घोटालों पर बात करते हुए सरमा ने कहा कि भ्रष्टाचार की तो मालिक ही कांग्रेस है और देश में आज तक 70 सालों में जितने भी घोटाले हुए सारे कांग्रेस के राज में हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों की यही नीति रहती है कि गरीबों की मदद करना। सरमा ने कहा कि कांग्रेस के नेता यहां एक दसूरे के कपड़े फड़वाने में लगे हैं। अगर गलती से भी इनकी सरकार आ गई तो कैबिनेट बैठक में एक दूसरे के रोज कपड़े फटेंगे। कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में प्रदेश को सुशासन से कुशासन में बदल दिया था। हर चीज में घोटाला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने कहा कि कमनलाथ जी अपने आपको हनुमान जी का भक्त बताते हैं। अगर कमलनाथ जी हनुमान जी के भक्त हैं तो उन्होंने और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में रोड़े क्यों अटकाए। कमनलाथ जी के पास तो खुद का हेलीकॉप्टर है राम भगवान के दर्शन करने क्यों नहीं गए। जन्मदिन पर मंदिर के आकार के आकार का केक काटा गया। कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी चुनावी हिंदू है। कांग्रेस का यह हिंदुत्व हमें ठुकराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed